Minister AK Sharma Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/minister-ak-sharma National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Fri, 04 Oct 2024 13:11:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png Minister AK Sharma Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/minister-ak-sharma 32 32 नगर निकाय कर्मचारियों ने की पुनर्गठन और मानदेय बढ़ाने की मांग https://vishwavarta.com/municipal-body-employees-demand-restructuring-and-increase-in-honorarium/107464 Fri, 04 Oct 2024 13:10:44 +0000 https://vishwavarta.com/?p=107464 लखनऊ। नगर निकाय निदेशालय के अध्यक्ष संदीप कुमार पांडे के नेतृत्व में नगर निकाय कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कर्मचारियों के पुनर्गठन और मानदेय बढ़ाने की मांग रखी गई। संदीप कुमार पांडे ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि केंद्रीय सेवा संवर्ग में कर्मचारियों …

The post नगर निकाय कर्मचारियों ने की पुनर्गठन और मानदेय बढ़ाने की मांग appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ। नगर निकाय निदेशालय के अध्यक्ष संदीप कुमार पांडे के नेतृत्व में नगर निकाय कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कर्मचारियों के पुनर्गठन और मानदेय बढ़ाने की मांग रखी गई।

संदीप कुमार पांडे ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि केंद्रीय सेवा संवर्ग में कर्मचारियों की संख्या 3086 से बढ़कर 3601 हो गई है, और भविष्य में यह संख्या 6686 हो जाएगी। लेकिन, लिपिकीय संवर्ग के अंतर्गत मात्र 18 कर्मचारी ही इन मामलों का निस्तारण कर रहे हैं, जो एक गंभीर समस्या है। उन्होंने निदेशालय के विभिन्न संवर्गों के पुनर्गठन और रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग की।

यह भी पढ़ें: कांग्रेसियों ने मुख्यालय में किया कन्या पूजन

इसके अलावा, आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्या भी उठाई गई। आउटसोर्स कर्मचारियों को 8000 से 26000 रुपए तक के अलग-अलग मानदेय दिए जा रहे हैं, जो समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत के खिलाफ है। संघ ने अनुरोध किया कि न्यूनतम मानदेय 26000 रुपए किया जाए, जैसा कि केंद्र सरकार द्वारा कुशल कर्मचारियों के लिए निर्धारित है।

मंत्री एके शर्मा ने पुनर्गठन प्रक्रिया को जल्द पूरा करने और कर्मचारियों की समस्याओं पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

The post नगर निकाय कर्मचारियों ने की पुनर्गठन और मानदेय बढ़ाने की मांग appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
अलीगढ़ पहुंचे मंत्री ए के शर्मा, कहीं ये बातें… https://vishwavarta.com/minister-ak-sharma-reached-aligarh-said-these-things/106947 Wed, 25 Sep 2024 15:58:35 +0000 https://vishwavarta.com/?p=106947 लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अलीगढ़ में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पं. दीनदयाल को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मंत्री श्री शर्मा ने सम्मेलन में कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर विचारक और संगठनकर्ता …

The post अलीगढ़ पहुंचे मंत्री ए के शर्मा, कहीं ये बातें… appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अलीगढ़ में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पं. दीनदयाल को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मंत्री श्री शर्मा ने सम्मेलन में कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर विचारक और संगठनकर्ता थे, जिनका जीवन समर्पण और प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने भारतीय राजनीति को एकात्म मानववाद और अन्त्योदय का सिद्धांत दिया, जो समाज के अंतिम व्यक्ति की आर्थिक स्थिति सुधारने का मार्ग प्रशस्त करता है।

सम्मेलन में उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि राजनीति राष्ट्र के लिए होती है, व्यक्ति के लिए नहीं। उन्होंने भारतीय राजनीति में सामाजिक प्रतिष्ठा और आर्थिक मजबूती की आवश्यकता को रेखांकित किया।

यह भी पढ़ें: सपा विधायक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, जानें पूरा मामला…

श्री शर्मा ने पं. दीनदयाल के विचारों की सराहना करते हुए बताया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके सिद्धांतों पर चलते हुए जनकल्याण की योजनाएं लागू कर रहे हैं। उन्होंने उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण, और प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं का उल्लेख किया, जो गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और योगदान पर प्रकाश डाला। मंत्री जी ने सम्मेलन में उपस्थित लोकतंत्र सेनानियों को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व महापौर, विधायक, और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया और पं. दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को याद किया।

The post अलीगढ़ पहुंचे मंत्री ए के शर्मा, कहीं ये बातें… appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>