Mirzapur Police Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/mirzapur-police National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Wed, 18 Dec 2024 16:05:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png Mirzapur Police Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/mirzapur-police 32 32 मिर्जापुर: चोरों के हौसले बुलंद, किसानों की सिंचाई सामग्री चोरी https://vishwavarta.com/mirzapur-thieves-courage-is-high-farmers-irrigation-material-stolen/115540 Wed, 18 Dec 2024 16:05:56 +0000 https://vishwavarta.com/?p=115540 “मिर्जापुर के शक्तेशगढ़ चौकी क्षेत्र में किसान रामसूरत का मोनोब्लॉक चोरी हो गया। पुलिस चौकी में दी तहरीर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। क्षेत्र में मोनोब्लॉक चोरियों से किसानों में दहशत।” मिर्जापुर: मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के शक्तेशगढ़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गोबरदहा में मंगलवार की रात एक किसान के …

The post मिर्जापुर: चोरों के हौसले बुलंद, किसानों की सिंचाई सामग्री चोरी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“मिर्जापुर के शक्तेशगढ़ चौकी क्षेत्र में किसान रामसूरत का मोनोब्लॉक चोरी हो गया। पुलिस चौकी में दी तहरीर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। क्षेत्र में मोनोब्लॉक चोरियों से किसानों में दहशत।”

मिर्जापुर: मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के शक्तेशगढ़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गोबरदहा में मंगलवार की रात एक किसान के मोनोब्लॉक की चोरी हो गई। यह घटना उस समय हुई जब किसान रामसूरत अपने घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित बंधे में सिंचाई के लिए मोनोब्लॉक लगा कर गया था। रामसूरत ने बताया कि वह रात 9 बजे खाना खाने के लिए घर गया था, और जब रात 10 बजे वापस लौटा तो देखा कि खेत में पानी आना बंद था। बंधे पर पहुंच कर देखा तो उसका मोनोब्लॉक गायब था।

रामसूरत ने बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे शक्तेशगढ़ चौकी में चोरी की तहरीर दी है। मोनोब्लॉक की चोरी से इलाके के किसान बेहद परेशान हैं, क्योंकि इस प्रकार की चोरियां अब आम हो गई हैं। किसान अपने कृषि कार्यों के लिए महंगे समर सेबल पंप और मोनोब्लॉक का उपयोग करते हैं, जो चोरों के निशाने पर रहते हैं।

क्षेत्र में हो रही इस तरह की चोरियों से किसान भयभीत हैं। पुलिस चौकी प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले की शिकायत मिली है और जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि चोरी का खुलासा जल्द ही किया जाएगा।

The post मिर्जापुर: चोरों के हौसले बुलंद, किसानों की सिंचाई सामग्री चोरी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
मिर्जापुर: पत्नी से नाराज युवक ने गंगा में लगाई छलांग,तलाश जारी https://vishwavarta.com/mirzapur-young-man-angry-with-his-wife-jumped-into-ganga-search-continues/113237 Wed, 27 Nov 2024 13:39:38 +0000 https://vishwavarta.com/?p=113237 मिर्जापुर: जिले के चुनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खानपुर निवासी एक युवक ने पत्नी से नाराज होकर गंगा में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी पर गोताखोरों ने खोजबीन शुरू कर दी है। बता दें कि कोतवाली क्षेत्र निवासी मुलायम यादव 29 वर्ष पुत्र स्वर्गीय टिर्रू यादव चुनार के गंगा पक्के पुल पर 2.15 बजे …

The post मिर्जापुर: पत्नी से नाराज युवक ने गंगा में लगाई छलांग,तलाश जारी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
मिर्जापुर: जिले के चुनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खानपुर निवासी एक युवक ने पत्नी से नाराज होकर गंगा में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी पर गोताखोरों ने खोजबीन शुरू कर दी है।

बता दें कि कोतवाली क्षेत्र निवासी मुलायम यादव 29 वर्ष पुत्र स्वर्गीय टिर्रू यादव चुनार के गंगा पक्के पुल पर 2.15 बजे बीच में आकर जूता मोज़ा उतार रेलिंग पर पैन कार्ड रख कर गंगा में छलांग लगा दिया। पक्के पुल से जा रहे राहगीरो ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर अदलपुरा चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार सिंह मय फोर्स पहुंचकर पैन कार्ड के आधार पर गांव वालों को दिखाया। पहचान मुलायम यादव के रूप में हुई। इसकी सूचना घरवालों को दि गई। मौके पर मां और भाई रोते बिलखते आ गए।उन्होंने बताया कि घर में पत्नी से किसी बात पर कहासुनी हुई थी। इसी बात पर नाराज होकर जाकर गंगा में कूद गया।

मुलायम अपने घर में तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर का था। मुलायम के दो छोटे बच्चे 4 वर्ष 6 वर्ष के हैं।इस दौरान घटनास्थल पर चुनार तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह मौजूद रहे। वही मां रो रो कर बुरा हाल है। गंगा में गोताखोरों द्वारा जाल डालकर तलाश जारी है।

The post मिर्जापुर: पत्नी से नाराज युवक ने गंगा में लगाई छलांग,तलाश जारी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
रात में सफाईकर्मी तो सुबह महिला की मौत,दोनों ने होटल में लिया था कमरा https://vishwavarta.com/the-sweeper-died-at-night-and-the-woman-died-in-the-morning-both-had-taken-a-room-in-the-hotel/109366 Tue, 22 Oct 2024 13:57:31 +0000 https://vishwavarta.com/?p=109366 विन्ध्याचल (मिर्जापुर)। स्थानीय क्षेत्र के होटल में मृत मिले सफाई कर्मी के साथ आई महिला ने भी जहर खाकर जान दे दिया। सोमवार के देर रात पर महिला के परिजन उसे मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विंध्याचल क्षेत्रान्तर्गत राम सदन लॉज में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई …

The post रात में सफाईकर्मी तो सुबह महिला की मौत,दोनों ने होटल में लिया था कमरा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>

विन्ध्याचल (मिर्जापुर)। स्थानीय क्षेत्र के होटल में मृत मिले सफाई कर्मी के साथ आई महिला ने भी जहर खाकर जान दे दिया। सोमवार के देर रात पर महिला के परिजन उसे मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विंध्याचल क्षेत्रान्तर्गत राम सदन लॉज में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।

सूचना पर तत्काल पुलिस उच्चाधिकारी, फॉरेंसिक टीम व थाना विन्ध्याचल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच किया तो पाया गया कि संतोष कुमार मौर्या निवासी शाहपुर चैसा कोतवाली देहात किसी महिला के साथ सुबह 11 बजे आया था। महिला लापता है।


कमरे में शव के साथ टैबलेट भी पाया गया। जांच किया गया तो पता चला कि संतोष कुमार एक महिला के साथ 11 बजे दाखिल हुआ। उसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि महिला उसी के मित्र की पत्नी है। वहां से फरार महिला को इस बात की जानकारी हुई तो उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया गया।

यह भी पढ़ें: शराब के नशे में पुलिसकर्मी के साथ की अभद्रता, दो गिरफ्तारी


महिला ग्राम वर्जिमुकुंदपुर थाना क्षेत्र पड़री की निवासी है। जब महिला की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों द्वारा महिला को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया। विंध्याचल पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।


एसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि सफाई कर्मी अपने मित्र की पत्नी के साथ आया था। सफाई कर्मी के मौत की जानकारी मिलने के बाद महिला ने भी रात को विषाक्त सेवन कर जान दे दिया।

The post रात में सफाईकर्मी तो सुबह महिला की मौत,दोनों ने होटल में लिया था कमरा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पत्थर से टकराई, युवक की मौत https://vishwavarta.com/uncontrolled-bike-collides-with-a-stone-on-the-roadside-youth-dies/109356 Tue, 22 Oct 2024 12:35:49 +0000 https://vishwavarta.com/?p=109356 मड़िहान, मिर्जापुर: संतनगर थाना क्षेत्र के पड़रिया कला गांव में एक युवक की अनियंत्रित बाइक के सड़क किनारे रखे विशाल पत्थर से टकराने के कारण मौत हो गई। यह दुखद घटना मंगलवार दोपहर लगभग ढाई बजे हुई, जिससे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पड़रिया कला गांव निवासी चमेला देवी ने बताया कि मड़िहान …

The post अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पत्थर से टकराई, युवक की मौत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
मड़िहान, मिर्जापुर: संतनगर थाना क्षेत्र के पड़रिया कला गांव में एक युवक की अनियंत्रित बाइक के सड़क किनारे रखे विशाल पत्थर से टकराने के कारण मौत हो गई। यह दुखद घटना मंगलवार दोपहर लगभग ढाई बजे हुई, जिससे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पड़रिया कला गांव निवासी चमेला देवी ने बताया कि मड़िहान थाना क्षेत्र के खुटारी गांव निवासी रामनाथ कोल का 20 वर्षीय पुत्र सपनेश कोल, जिसे मंगल कोल भी कहा जाता है, घर पहुंचा था। घर पर अपनी चाची से पानी पीने की बात करते हुए वह दीपनगर बाजार जाने की बात कहकर निकल गया। उसने बताया कि वह जल्द ही वापस आएगा और रात का खाना भी घर पर खा कर रहेगा।

हालांकि, सड़क से महज 500 मीटर दूर जाकर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क किनारे रखे बड़े पत्थर से टकरा गया। घटना की सूचना मिलने पर उसके चाचा लल्लू ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसे एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा पहुंचाया, जहां डॉक्टर वाजिद जमील ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: जमीनी विवाद में मारपीट: एक की मौत, आठ घायल

मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सपनेश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और उसकी 16 वर्षीय बहन मेनिका भी है, जिसका अब माता चिंता देवी को ख्याल रखना होगा।

परिजनों ने बताया कि सपनेश सोमवार की शाम को घर से निकला था। मंगलवार को वह अपने चाचा-चाची से मिलने के लिए उनके घर गया था। लेकिन लौटते समय यह दुर्घटना घटित हुई।

थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सरोज ने बताया कि विधिक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इस घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है, और सभी लोग मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

The post अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पत्थर से टकराई, युवक की मौत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
जमीनी विवाद में मारपीट: एक की मौत, आठ घायल https://vishwavarta.com/fighting-over-land-dispute-one-dead-eight-injured/109354 Tue, 22 Oct 2024 12:27:42 +0000 https://vishwavarta.com/?p=109354 चुनार (मिर्जापुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धौवा गांव में एक पुराने जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 70 वर्षीय राम अचल की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह विवाद लगभग 32 वर्षों से चल रहा था। जानकारी के अनुसार, राम अचल …

The post जमीनी विवाद में मारपीट: एक की मौत, आठ घायल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
चुनार (मिर्जापुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धौवा गांव में एक पुराने जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 70 वर्षीय राम अचल की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह विवाद लगभग 32 वर्षों से चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, राम अचल और राजकुमार गुप्ता के बीच जमीन को लेकर गत शनिवार को झगड़ा हुआ। राजकुमार गुप्ता और उनके समर्थक राम अचल के घर पर पहुंचकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया, जिसमें राम अचल को गंभीर चोटें आईं। उन्हें मिर्जापुर अस्पताल भेजा गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक के पुत्र रविचंद्र ने थाने में तहरीर देते हुए राजकुमार गुप्ता, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य 12 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई।

यह भी पढ़ें: रामजानकी मार्ग पर किसानों का हक: सपा और संघर्ष समिति का ज्ञापन

एडिशनल एसपी ने बताया कि घटना के समय गोली चलने की बात भी सामने आई है, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि गोली से कोई घायल नहीं हुआ है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

इस विवाद में एक महिला को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर भेजा गया है, जबकि अन्य घायल लोगों का इलाज स्थानीय चुनार अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों में अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकार मंजरी राव, चुनार कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य, अदलहाट थाना इंचार्ज अमित कुमार मिश्रा और कजरहट चौकी इंचार्ज आशुतोष सिंह शामिल थे।

The post जमीनी विवाद में मारपीट: एक की मौत, आठ घायल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
चुनार: रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का क्षत-विक्षत शव, हडकंप https://vishwavarta.com/chunar-mutilated-body-of-middle-aged-man-found-on-railway-track-panic/108556 Tue, 15 Oct 2024 13:34:16 +0000 https://vishwavarta.com/?p=108556 चुनार, मिर्जापुर: चुनार कोतवाली क्षेत्र के जमुई मार्ग पर सोमवार की देर शाम एक अज्ञात अधेड़ का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव जमुई अंडर पास पुलिया से 200 मीटर दूर पश्चिमी छोर पर मिला। सूचना मिलने पर चुनार पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने …

The post चुनार: रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का क्षत-विक्षत शव, हडकंप appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
चुनार, मिर्जापुर: चुनार कोतवाली क्षेत्र के जमुई मार्ग पर सोमवार की देर शाम एक अज्ञात अधेड़ का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव जमुई अंडर पास पुलिया से 200 मीटर दूर पश्चिमी छोर पर मिला।

सूचना मिलने पर चुनार पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने की कोशिश में जुट गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि व्यक्ति की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने के कारण हुई हो सकती है।

पुलिस ने कहा कि शव की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव की हालत को देखकर ऐसा लगता है कि यह घटना कुछ घंटों पहले की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि मौत के सही कारण का पता चल सके।

यह भी पढ़ें: मिर्जापुर: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति फरार

इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंताओं को जन्म दिया है। स्थानीय निवासी इस मामले को लेकर चिंतित हैं और रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने इस संबंध में उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

फिलहाल, पुलिस शव की पहचान कराने और मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

The post चुनार: रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का क्षत-विक्षत शव, हडकंप appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
मिर्जापुर: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति फरार https://vishwavarta.com/mirzapur-married-woman-died-under-suspicious-circumstances-husband-absconding/108555 Tue, 15 Oct 2024 13:28:10 +0000 https://vishwavarta.com/?p=108555 मड़िहान, मिर्जापुर: जिले के राजापुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना सोमवार की रात की है, जब विवाहिता रेखा (30) अपने मायके से पति तौलन के साथ लौटकर आई थी। घर लौटने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके कुछ घंटे बाद रेखा …

The post मिर्जापुर: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति फरार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
मड़िहान, मिर्जापुर: जिले के राजापुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना सोमवार की रात की है, जब विवाहिता रेखा (30) अपने मायके से पति तौलन के साथ लौटकर आई थी। घर लौटने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके कुछ घंटे बाद रेखा की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तौलन ने रेखा की विदाई के बाद घर लौटते समय किसी समस्या का सामना किया था। दोनों के बीच हुए विवाद के बाद रेखा की मौत हुई, और इसके बाद तौलन मौके से फरार हो गया।

रेखा की मौत की खबर गांव में फैलते ही हड़कंप मच गया। पड़ोसी और रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रेखा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: बहराइच: दुर्गा विसर्जन जुलूस में बवाल के बाद पुलिस का सख्त पहरा

रेखा के परिजनों का कहना है कि उन्होंने दामाद तौलन के साथ कई बार बातचीत की थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। परिवार ने आरोप लगाया है कि तौलन ने रेखा के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हुई।

पुलिस ने तौलन की तलाश शुरू कर दी है और उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है, ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो।

यह घटना विवाहिता की संदिग्ध मौत को लेकर कई सवाल खड़े करती है, और इस मामले की जांच में जल्द से जल्द निष्कर्ष निकलने की उम्मीद की जा रही है। गांव वालों का कहना है कि वे चाहते हैं कि तौलन को पकड़कर सख्त सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो।

The post मिर्जापुर: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति फरार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत https://vishwavarta.com/three-children-died-due-to-drowning-in-the-pond/108119 Fri, 11 Oct 2024 13:41:08 +0000 https://vishwavarta.com/?p=108119 विंध्याचल (मिर्जापुर)। जिले के विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के दुहौवां गांव में बृहस्पतिवार की शाम तालाब में स्नान कर रहे एक बालक को बचाने गईं दो बालिकाओं की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से तीनों को तालाब से बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो गई थी। सूचना पाकर विंध्याचल पुलिस मौके …

The post तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
विंध्याचल (मिर्जापुर)। जिले के विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के दुहौवां गांव में बृहस्पतिवार की शाम तालाब में स्नान कर रहे एक बालक को बचाने गईं दो बालिकाओं की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से तीनों को तालाब से बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो गई थी। सूचना पाकर विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़े : डेंगू ने ले ली महिला आरक्षी की जान, विस्तार से पढ़े…

जानकारी के अनुसार विंध्याचल थाना क्षेत्र के हरई गांव निवासी वनवासी परिवार के लोग लंबे समय से दुहौवां गांव में डेरा बनाकर रह रहे थे। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे वनवासी परिवार के परदेशी वनवासी (7) वर्ष पुत्र बबलू, कुमारी अतवारी (12) वर्ष पुत्री स्व. संजय वनवासी और कुमारी गिद्दड़ (10) वर्ष पुत्री कलंदर वनवासी पतरी में चावल-दाल लेकर खाने के लिए डेरा के पास स्थित तालाब के पास गए थे। खाना खाने के बाद परदेशी तालाब में नहाने के लिए चला गया।

नहाते समय परदेशी डूबने लगा। उसे डूबते देख वहां मौजूद कुमारी अतवारी और कुमारी गिद्दड़ तालाब में उतरकर परदेशी को बचाने की कोशिश करने लगीं। बचाने के प्रयास में तीनों तालाब में डूबने लगे। डूबने समय बालिकाओं ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे। परिजनों को सूचना देकर ग्रामीण तालाब से तीनों को बाहर निकालने के प्रयास में जुट गए। तीनों को बाहर तो निकाल लिया गया, परंतु तब तक तीनों की मौत हो गई थी।

शव बाहर आते ही डेरा में रहने वाले वनवासी परिवार के लोगों के अलावा आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर विंध्याचल थानाध्यक्ष सीपी पांडेय मौके पर पहुंचे। एएसपी सिटी नितेश सिंह और सीओ सिटी विवेक जावला ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एएसपी सिटी नितेश सिंह का कहना है कि गांव में डेरा में रहने वाले तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हुई है। एक छोटा बच्चा तालाब में डूब रहा था। उसे बचाने गईं दोनों लड़कियां भी डूब गईं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

The post तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
बड़ा हादसा: ट्रैक्टर-ट्रक दुर्घटना में 10 की मौत, 3 घायल https://vishwavarta.com/major-accident-10-killed-3-injured-in-tractor-truck-accident/107410 Fri, 04 Oct 2024 03:08:00 +0000 https://vishwavarta.com/?p=107410 मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में बीती रात एक बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में 10 लोगों की मौके पर मौत हो गई,वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बीती रात 01:00 बजे मिर्जामुराद कछवां बार्डर जीटी रोड पर एक दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार 13 लोगों में से 10 की मृत्यु हो गई और …

The post बड़ा हादसा: ट्रैक्टर-ट्रक दुर्घटना में 10 की मौत, 3 घायल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में बीती रात एक बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में 10 लोगों की मौके पर मौत हो गई,वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

बीती रात 01:00 बजे मिर्जामुराद कछवां बार्डर जीटी रोड पर एक दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार 13 लोगों में से 10 की मृत्यु हो गई और 3 लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर भदोही से वाराणसी जा रहा था, जब उसे पीछे से एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी।

पुलिस उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को मर्चरी भेजा गया, जबकि घायलों को ट्रामा सेंटर (BHU) वाराणसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य है। थाना कछवां पर मामला दर्ज किया जा रहा है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मृतकों की सूची:👇

  1. भानू प्रताप, 25 वर्ष, रामसिंहपुर
  2. विकास कुमार, 20 वर्ष, रामसिंहपुर
  3. अनिल कुमार, 35 वर्ष, बीरबलपुर
  4. सूरज कुमार, 22 वर्ष, बीरबलपुर
  5. सनोहर, 25 वर्ष, बीरबलपुर
  6. राकेश कुमार, 25 वर्ष, बीरबलपुर
  7. प्रेम कुमार, 40 वर्ष, बीरबलपुर
  8. राहुल कुमार उर्फ टिल्लू, 26 वर्ष, बीरबलपुर
  9. नितिन कुमार, 22 वर्ष, बीरबलपुर
  10. रोशन कुमार, 17 वर्ष, बीरबलपुर

घायलों की सूची:👇

  1. आकाश कुमार, 18 वर्ष, बीरबलपुर
  2. जमुनी, 26 वर्ष, बीरबलपुर
  3. अजय सरोज, 50 वर्ष, बीरबलपुर

पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य रखी है।

The post बड़ा हादसा: ट्रैक्टर-ट्रक दुर्घटना में 10 की मौत, 3 घायल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
गोली मारकर युवक की हत्या, छोटे भाई समेत दो घायल https://vishwavarta.com/young-man-shot-dead-two-injured-including-younger-brother/107277 Tue, 01 Oct 2024 13:10:08 +0000 https://vishwavarta.com/?p=107277 मिर्जापुर। जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के दुबे पचेर गांव में मंदिर के दानपात्र से कुछ दिनों पूर्व हुई चोरी के मामले में पुजारी और गांव के एक अन्य व्यक्ति के बीच विवाद हो गया। यह मामला इतना गंभीर हो गया कि विपक्षी ने पुजारी के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं पुजारी …

The post गोली मारकर युवक की हत्या, छोटे भाई समेत दो घायल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>

मिर्जापुर। जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के दुबे पचेर गांव में मंदिर के दानपात्र से कुछ दिनों पूर्व हुई चोरी के मामले में पुजारी और गांव के एक अन्य व्यक्ति के बीच विवाद हो गया। यह मामला इतना गंभीर हो गया कि विपक्षी ने पुजारी के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं पुजारी का दूसरा बेटा और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को मण्डलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। मामले की जानकारी होते ही मौके पर एसपी अभिनन्दन फोर्स के साथ पहुंच गए। हालांकि अभी गोली मारने वाले व्यक्ति के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के दुबे पचेर गांव स्थित शिव मंदिर की कृपाशंकर पाण्डेय व उनके परिवार के सदस्य पूजा करते थे। इस मंदिर पर दान से मिलने वाले चढ़ावा का कृपाशंकर मंदिर की व्यवस्था के लिए उपयोग करते थे। कुछ दिन पूर्व मंदिर के दान पात्र से रुपये चोरी हो गए थे। इसी को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह दोनों पक्ष आमने सामने हो गए।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने उठाया संचारी रोग नियंत्रण अभियान का कदम

यह मामला इतना गंभीर हो गया कि विपक्षी ने विवाद में पिता का साथ दे रहे श्रवण कुमार पाण्डेय (30) व छोटे भाई पवन पाण्डेय (28) और चचेरे भाई शिवम पाण्डेय (21) को लक्ष्य कर गोली मार दी। श्रवण कुमार पाण्डेय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छोटा भाई पवन पाण्डेय और चचेरा भाई शिवम पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली मारने के बाद आरोपित मौके से भाग गया। इसकी जानकारी होते ही देहात कोतवाली पुलिस के साथ एसपी अभिनन्दन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोली लगने से घायल अन्य दो युवकों को इलाज के लिए ट्रामासेंटर में भर्ती कराया गया है।

The post गोली मारकर युवक की हत्या, छोटे भाई समेत दो घायल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>