Murder conspiracy Agra Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/murder-conspiracy-agra National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Fri, 01 Nov 2024 12:03:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png Murder conspiracy Agra Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/murder-conspiracy-agra 32 32 मां ने करवाई बेटे-बहू की हत्या: अवैध संबंधों से नाराज होकर भाई संग रची खौफनाक साजिश https://vishwavarta.com/mother-and-maternal-uncle-together-murdered-son-and-daughter-in-law-in-rajasthan/110300 Fri, 01 Nov 2024 12:03:17 +0000 https://vishwavarta.com/?p=110300 “आगरा में चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बेटे-बहू के अवैध संबंधों से आहत होकर मां ने अपने भाई और नौकर के साथ मिलकर उनकी हत्या की। कैला देवी मंदिर जाते समय सुनसान जगह पर दोनों को गोली मार दी गई। राजस्थान पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मां, मामा और नौकर को …

The post मां ने करवाई बेटे-बहू की हत्या: अवैध संबंधों से नाराज होकर भाई संग रची खौफनाक साजिश appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
आगरा में चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बेटे-बहू के अवैध संबंधों से आहत होकर मां ने अपने भाई और नौकर के साथ मिलकर उनकी हत्या की। कैला देवी मंदिर जाते समय सुनसान जगह पर दोनों को गोली मार दी गई। राजस्थान पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मां, मामा और नौकर को गिरफ्तार कर लिया है।”

आगरा । आगरा में पति-पत्नी की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मां ने ही अपने भाई और नौकर के साथ मिलकर अपने बेटे और बहू की हत्या की साजिश रची। मामला अवैध संबंधों का था, जिसने मां को मानसिक और सामाजिक तौर पर आहत कर दिया था।

ललिता ने अपने भाई रामबरन और नौकर चमन खान के साथ मिलकर बेटे विकास और बहू दीक्षा की हत्या की योजना बनाई। रामबरन ने साजिश के तहत पुरानी कार खरीदी और नौकर चमन को ड्राइवर बनाया। चमन ने दोनों को कैला देवी दर्शन के लिए भेजा, जिससे देर रात एक सुनसान स्थान पर वारदात को अंजाम दिया जा सके।

हत्या की कई कोशिशें हुईं विफल पहले दोनों का एक्सीडेंट कराने की योजना बनाई, लेकिन नाकाम रहे। बाद में पानी में डुबोने का प्लान भी असफल हो गया। आखिरकार, कैला देवी जाते समय सुनसान जगह पर दोनों को गोली मार दी गई।

पुलिस ने CCTV से सुलझाया मामला राजस्थान पुलिस ने घटना के बाद कई टीम बनाई और लगभग 300 CCTV कैमरे खंगाले। चमन की गिरफ्तारी के बाद उसने रामबरन का नाम लिया। पूछताछ में रामबरन और ललिता ने हत्या की साजिश कबूली।

The post मां ने करवाई बेटे-बहू की हत्या: अवैध संबंधों से नाराज होकर भाई संग रची खौफनाक साजिश appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>