murder or suicide Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/murder-or-suicide National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sun, 29 Dec 2024 15:09:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png murder or suicide Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/murder-or-suicide 32 32 BREAKING : मलयालम अभिनेता दिलीप शंकर होटल के कमरे में मृत पाए गए https://vishwavarta.com/breaking-malayalam-actor-dilip-shankar-found-dead-in-hotel-room/116700 Sun, 29 Dec 2024 15:07:07 +0000 https://vishwavarta.com/?p=116700 “मलयालम सिनेमा के जाने-माने अभिनेता दिलीप शंकर का निधन हो गया। उनका शव तिरुवंतपुरम के एक होटल में मिला। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।” मलयालम फिल्म और टीवी जगत को एक बड़ा झटका लगा है। मशहूर अभिनेता दिलीप शंकर का निधन हो गया है। रविवार सुबह उनका शव तिरुवंतपुरम के एक …

The post BREAKING : मलयालम अभिनेता दिलीप शंकर होटल के कमरे में मृत पाए गए appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“मलयालम सिनेमा के जाने-माने अभिनेता दिलीप शंकर का निधन हो गया। उनका शव तिरुवंतपुरम के एक होटल में मिला। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।”

मलयालम फिल्म और टीवी जगत को एक बड़ा झटका लगा है। मशहूर अभिनेता दिलीप शंकर का निधन हो गया है। रविवार सुबह उनका शव तिरुवंतपुरम के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या है या आत्महत्या।

दिलीप शंकर मलयालम टीवी और सिनेमा में एक जाना-माना नाम थे। उन्हें ‘अम्मैरीयाथे’ और ‘पंचगनी’ जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में उनके यादगार अभिनय के लिए सराहा गया। इसके अलावा, उनकी फिल्में ‘चप्पा कुरिशु’ और ‘नॉर्थ 24’ भी खूब पसंद की गईं।

पुलिस के अनुसार, होटल के कर्मचारियों ने सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा बंद देखकर उन्हें सूचना दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने किसी बाहरी चोट के निशान का जिक्र नहीं किया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा।

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसक उनके आकस्मिक निधन से शोक में हैं।

The post BREAKING : मलयालम अभिनेता दिलीप शंकर होटल के कमरे में मृत पाए गए appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
मां ने लगाई फांसी, बेटी की भी मौत, हत्या या आत्महत्या https://vishwavarta.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ad/57469 Tue, 09 Aug 2016 10:29:05 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=57469 उन्नाव । अचलगंज थाना क्षेत्र के गांव बडौरा में एक विवाहिता का शव उसके घर में फांसी पर झूलता मिला। जबकि उसकी डेढ़ साल की बेटी का शव पास ही मिला । घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब घर वाले सो कर उठे। मौत की खबर सुनकर सभी ग्रामीण इकठ्ठा। सूचना पाकर मौके …

The post मां ने लगाई फांसी, बेटी की भी मौत, हत्या या आत्महत्या appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
download (6)उन्नाव । अचलगंज थाना क्षेत्र के गांव बडौरा में एक विवाहिता का शव उसके घर में फांसी पर झूलता मिला। जबकि उसकी डेढ़ साल की बेटी का शव पास ही मिला । घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब घर वाले सो कर उठे। मौत की खबर सुनकर सभी ग्रामीण इकठ्ठा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और क्षेत्राधिकारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

यह था मामला –

घटना अचलगंज थाना क्षेत्र के गांव बड़ौरा निवासी रजनी गुप्ता 25 पत्नी कुलदीप गुप्ता का शव फांसी पर लटका मिला। जबकि उसकी डेढ़ साल की बेटी यशी का शव भी वहीं से मिला। पुलिस के मुताबिक मृतका की शादी के लगभग चार साल हुए थे। पति कुलदीप गुप्ता उन्नाव-पड़री रोड पर बडौरा में मिठाई की दुकान किए है, जबकि पास ही घर भी था। जिसकी शादी कानपुर देहात के चैबेपुर में रजनी के साथ हुई थी। घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुई जब उन्हें रजनी का शव फांसी पर लटका मिला। जबकि पास ही बिटिया का भी शव पड़ा हुआ था। रजनी की नीतू गुप्ता बहन ने बहनोई के खिलाफ दहेज़ प्रताड़ित का मुकदमा दर्ज कराया है । बहन नीतू के मुताबिक आए दिन मारपीट करता था। उसी ने बहन और उसकी बेटी की हत्या की है। घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस मुकदमे की जांच कर रही है ।

 

The post मां ने लगाई फांसी, बेटी की भी मौत, हत्या या आत्महत्या appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
संदिग्ध अवस्था में विवाहिता का लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या https://vishwavarta.com/%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%a7-%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9/55414 Wed, 27 Jul 2016 12:55:53 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=55414 उन्नाव। घर के अंदर महिला का शव संदिग्ध अवस्था में कमरे में लटका मिला। घटना के समय महिला घर में अकेले थी। उसके सास-ससुर स्थानीय मंदिर में दर्शन करने को गए थे। जबकि पति शहर किसी काम से आया था। वहीं देवर भी बकरी चराने खेतों में गया था। घटना की सूचना मिलते ही मौके …

The post संदिग्ध अवस्था में विवाहिता का लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>

उन्नाव। घर के अंदर महिला का शव संदिग्ध अवस्था में कमरे में लटका मिला। घटना के समय महिला घर में अकेले थी। उसके सास-ससुर स्थानीय मंदिर में दर्शन करने को गए थे। जबकि पति शहर किसी काम से आया था। वहीं देवर भी बकरी चराने खेतों में गया था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

download (2)परिजनों को घटना की जानकारी दी। शव को नीचे उतारा गया। महिला लखनऊ की रहने वाली थी। जिसके साथ 8-9 माह पूर्व सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊ मंसूरपुर का रहने वाला युवक कोर्ट मैरिज कर यहां ले आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव जिन परिस्थितियों में लटक रहा था। उससे यह प्रतीत होता है कि शव को मार कर लटकाया गया है। रेप की भी चर्चा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की प्रक्रिया में लगी है। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊ मंसूरपुर में सुबह 11:00 बजे तक सब कुछ सामान्य था। अचानक 1:00 बजे के आस पास हलचल मची और पुलिस मऊ मंसूरपुर गांव के रहनेवाले दीपू पुत्र नत्था के घर पहुंचने लगी। वही शव लटके होने की चर्चा सुन कर मौके पर काफी संख्या ग्रामीण इकट्ठा हो गए। एक महिला का शव घर के अंदर लटका था। ग्रामीणों ने बताया कि दीपू लगभग 8 -9 माह पूर्व लखनऊ से कोर्ट मैरिज कर महिला को अपने साथ गांव ले आया था। आज सुबह दीपू के पिताजी नत्था अपनी पत्नी को लेकर मंदिर दर्शन करने के लिये चले गये। दीपू भी काम पर निकल गया था। महिला को छोड़ घर में कोई नहीं था। ग्रामीणों की माने तो 11:00 बजे तक महिला दिखाई पड़ी थी। उसके बाद क्या हुआ उन्हें नहीं मालूम।

                 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव के पास ही खटिया पड़ी थी। जिस से यह प्रतीत होता है महिला स्वत आत्महत्या नहीं कर सकती। लोगों ने इस बात की आशंका व्यक्त की कि रेप के बाद महिला को फांसी पर लटका दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतर आया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों को घटना की जानकारी देने की जा रही थी। समाचार लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पुलिस कर रही थी।

The post संदिग्ध अवस्था में विवाहिता का लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>