NH-2 Accident Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/nh-2-accident National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Mon, 02 Dec 2024 10:51:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png NH-2 Accident Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/nh-2-accident 32 32 फतेहपुर: शराब से लदी ट्रक पलटी, हाईवे पर मची लूटपाट https://vishwavarta.com/fatehpur-truck-laden-with-liquor-overturned-looting-broke-out-on-the-highway/113844 Mon, 02 Dec 2024 10:50:42 +0000 https://vishwavarta.com/?p=113844 “फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र में शराब से लदी ट्रक पलटने पर मची लूट। हाईवे पर बोतलें बिखरीं, स्थानीय लोगों ने की लूटपाट। वीडियो वायरल।” फतेहपुर। फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 पर एक शराब से लदी पिकअप का अगला टायर फटने से ट्रक पलट गई। हादसे में ट्रक से शराब की …

The post फतेहपुर: शराब से लदी ट्रक पलटी, हाईवे पर मची लूटपाट appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र में शराब से लदी ट्रक पलटने पर मची लूट। हाईवे पर बोतलें बिखरीं, स्थानीय लोगों ने की लूटपाट। वीडियो वायरल।”

फतेहपुर। फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 पर एक शराब से लदी पिकअप का अगला टायर फटने से ट्रक पलट गई। हादसे में ट्रक से शराब की बोतलें और पेटियां सड़क पर बिखर गईं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर शराब लूटनी शुरू कर दी।

घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में हाईवे पर जाम लग गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बताया जा रहा है कि पिकअप चालक शराब को आबकारी गोदाम से लादकर ठेके पर ले जा रहा था। हादसे के बाद चालक सुरक्षित बताया जा रहा है।

पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाने के प्रयास किए। हालांकि, कई स्थानीय लोग बोतलें लेकर मौके से फरार हो गए। मामले की जांच जारी है।

The post फतेहपुर: शराब से लदी ट्रक पलटी, हाईवे पर मची लूटपाट appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>