PM मोदी नाइजीरिया Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/pm-मोदी-नाइजीरिया National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sun, 17 Nov 2024 18:23:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png PM मोदी नाइजीरिया Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/pm-मोदी-नाइजीरिया 32 32 नाइजीरिया में बोले PM मोदी: “आपकी प्रगति से मेरा सीना 56 इंच का हो जाता है” https://vishwavarta.com/with-your-progress-my-chest-becomes-56-inches-pm-narendra-modi/112169 Sun, 17 Nov 2024 15:22:26 +0000 https://vishwavarta.com/?p=112169 “PM नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी प्रगति हर भारतवासी का सीना चौड़ा कर देती है। भारत की मिट्टी की महक और शुभकामनाओं के साथ पहुंचे PM मोदी ने भारतीयों को विकास के लिए प्रेरित किया।” नाइजीरिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया में भारतीय समुदाय को …

The post नाइजीरिया में बोले PM मोदी: “आपकी प्रगति से मेरा सीना 56 इंच का हो जाता है” appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>

PM नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी प्रगति हर भारतवासी का सीना चौड़ा कर देती है। भारत की मिट्टी की महक और शुभकामनाओं के साथ पहुंचे PM मोदी ने भारतीयों को विकास के लिए प्रेरित किया।”

नाइजीरिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उनकी उपलब्धियों की प्रशंसा की और भारत और नाइजीरिया के संबंधों को और मजबूत करने की बात कही। यह यात्रा पीएम मोदी के कार्यकाल की पहली नाइजीरिया यात्रा है, जिसमें उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय से सीधे संवाद किया और उनकी तरक्की को भारत की प्रगति का अहम हिस्सा बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “यह मेरी पहली नाइजीरिया यात्रा है। लेकिन मैं अकेला नहीं आया हूं, मैं अपने साथ भारत की मिट्टी की महक और करोड़ों भारतीयों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं। आप जहां भी रहते हैं, भारत के नाम को रोशन करते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा, “आपकी प्रगति से हर भारतवासी का सीना चौड़ा होता है और मेरा तो 56 इंच का हो जाता है।” पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के प्रयासों को भारत की ताकत बताया और उनकी सफलता को देश के लिए गर्व का विषय बताया।

प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रवासियों की नाइजीरिया के विकास में भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा, “भारत और नाइजीरिया के बीच साझेदारी का यह नया अध्याय न केवल दोनों देशों को मजबूत करेगा, बल्कि भारतीय समुदाय के लिए भी नई संभावनाएं खोलेगा।”

उन्होंने भारतीय शिक्षा, टेक्नोलॉजी और उद्यमिता के वैश्विक योगदान पर बात की। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासियों ने जहां भी अपनी जड़ें जमाई हैं, वहां उन्नति और विकास का बीज बोया है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने डॉक्टर अंबेडकर के शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो पीएगा, वह दहाड़ेगा।” उन्होंने भारतीय समुदाय से शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में और अधिक योगदान देने का आग्रह किया।

अपने संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को भारत के विकास में अहम भागीदार बताते हुए कहा, “जब आप सफल होते हैं, तो भारत सफल होता है। जब आप खुश होते हैं, तो भारत खुश होता है। और आपकी प्रगति से मेरा सीना 56 इंच का हो जाता है।”

PM मोदी की इस यात्रा का उद्देश्य भारत-नाइजीरिया के बीच कूटनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करना है। उन्होंने भारतीय समुदाय को यह विश्वास दिलाया कि भारत हमेशा उनके साथ है और उनकी उन्नति के लिए प्रतिबद्ध है।

The post नाइजीरिया में बोले PM मोदी: “आपकी प्रगति से मेरा सीना 56 इंच का हो जाता है” appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>