Pradhan’s son murder Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/pradhans-son-murder National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Tue, 05 Nov 2024 14:07:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png Pradhan’s son murder Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/pradhans-son-murder 32 32 कुएं में शव मिलने से इलाके में सनसनी, प्रधान के बेटे की हत्या का मामला https://vishwavarta.com/sensation-in-the-area-after-dead-body-was-found-in-the-well-case-of-murder-of-pradhans-son/110651 Tue, 05 Nov 2024 06:03:45 +0000 https://vishwavarta.com/?p=110651 “कौशांबी जिले के नेवारी गांव में प्रधान के 22 वर्षीय बेटे की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस जांच में जुटी, हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।“ कौशांबी। जिले के करारी थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में प्रधान ननकी देवी के 22 वर्षीय बेटे अजय कुमार की …

The post कुएं में शव मिलने से इलाके में सनसनी, प्रधान के बेटे की हत्या का मामला appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
कौशांबी जिले के नेवारी गांव में प्रधान के 22 वर्षीय बेटे की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस जांच में जुटी, हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।

कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में प्रधान ननकी देवी के 22 वर्षीय बेटे अजय कुमार की हत्या कर उसका शव एक सुनसान कुएं में फेंक दिया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अजय कुमार सोमवार रात घर से बाहर निकला, पर वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह, परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तो गांव के बाहरी हिस्से में स्थित एक कुएं में खून से सना हुआ शव मिला। इसके साथ ही शव के ऊपर कवाल डाल दिए गए थे ताकि किसी को शव का पता न चले।

शव के पास शराब की बोतलें और पुआल पाए गए, जिससे आशंका होती है कि हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए कुएं का उपयोग किया गया। घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि हत्या के पीछे आशनाई या किसी व्यक्तिगत विवाद का मामला हो सकता है, क्योंकि शव पर नीचे का वस्त्र नहीं था।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने घटना का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या के खुलासे के लिए विशेष टीमों का गठन किया है।

The post कुएं में शव मिलने से इलाके में सनसनी, प्रधान के बेटे की हत्या का मामला appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>