Ravindra Prajapati news Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/ravindra-prajapati-news National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Fri, 15 Nov 2024 18:42:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png Ravindra Prajapati news Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/ravindra-prajapati-news 32 32 अमेठी ब्रेकिंग: हादसे में पूर्व मंत्री के भतीजे की मौत https://vishwavarta.com/amethi-breaking-former-ministers-nephew-dies-in-accident/111943 Fri, 15 Nov 2024 16:56:00 +0000 https://vishwavarta.com/?p=111943 “अमेठी में सड़क हादसे में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के भतीजे रविंद्र प्रजापति की मौत। गंगा स्नान से लौटते वक्त हुआ हादसा। जानें पूरी खबर।” अमेठी। अमेठी में शुक्रवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के भतीजे रविंद्र प्रजापति की मौत हो गई। रविंद्र अपनी मां के साथ बाइक …

The post अमेठी ब्रेकिंग: हादसे में पूर्व मंत्री के भतीजे की मौत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“अमेठी में सड़क हादसे में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के भतीजे रविंद्र प्रजापति की मौत। गंगा स्नान से लौटते वक्त हुआ हादसा। जानें पूरी खबर।”

अमेठी। अमेठी में शुक्रवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के भतीजे रविंद्र प्रजापति की मौत हो गई। रविंद्र अपनी मां के साथ बाइक पर गंगा स्नान करके लौट रहे थे, तभी संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में मैजिक गाड़ी ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

घायल अवस्था में परिजनों ने दोनों को लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रविंद्र ने दम तोड़ दिया। उनकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन शव को लेकर पैतृक गांव रवाना हो गए हैं।

परिवार और हादसे का विवरण

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति चार भाइयों में तीसरे स्थान पर हैं। उनके छोटे भाई राम प्रजापति के 42 वर्षीय बेटे रविंद्र प्रजापति गांव के गौशाला में केयरटेकर का काम करते थे। शुक्रवार सुबह रविंद्र अपनी मां के साथ गंगा स्नान के लिए गए थे। स्नान के बाद लौटते समय मैजिक गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुराने हादसे की याद

गायत्री प्रजापति के परिवार में यह पहला हादसा नहीं है। 3 साल पहले उनके छोटे भाई जगदीश प्रजापति के बेटे शुभम की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शुभम का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था, और परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज कराया था।

देश-दुनिया की राजनीति और सामयिक घटनाओं की विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ते रहें “विश्ववार्ता”। हर अपडेट के लिए जुड़े रहें…

The post अमेठी ब्रेकिंग: हादसे में पूर्व मंत्री के भतीजे की मौत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>