#SamajwadiParty Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/samajwadiparty-2 National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sun, 27 Apr 2025 05:27:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png #SamajwadiParty Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/samajwadiparty-2 32 32 अखिलेश यादव ने दिवंगत सपा नेताओं के परिजनों से की मुलाकात, बंधाया ढाढ़स https://vishwavarta.com/akhilesh-yadav-divangat-sapa-neta-mulakat/118949 Sun, 27 Apr 2025 05:26:55 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118949 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुशीनगर जिले में दिवंगत सपा नेताओं के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूर्णमासी देहाती और मुहम्मद शुकरुल्लाह अंसारी के घर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को ढाढ़स बंधाया। अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया कि सपा परिवार इन कठिन समय में भी …

The post अखिलेश यादव ने दिवंगत सपा नेताओं के परिजनों से की मुलाकात, बंधाया ढाढ़स appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुशीनगर जिले में दिवंगत सपा नेताओं के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूर्णमासी देहाती और मुहम्मद शुकरुल्लाह अंसारी के घर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को ढाढ़स बंधाया। अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया कि सपा परिवार इन कठिन समय में भी उनके साथ खड़ा रहेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत हाटा कस्बे में मरहूम शाकिर अली के आवास से की। उन्होंने शाकिर अली के पिता हाजी हामिद से मिलकर संवेदना प्रकट की और विश्वास दिलाया कि समाजवादी पार्टी न्याय के संघर्ष में उनके साथ है। ज्ञात हो कि शाकिर अली मदनी मस्जिद से जुड़े मामले की पैरवी कर रहे थे और इसी दौरान दिल्ली यात्रा से लौटते वक्त उनका निधन हो गया था।

हाटा से अखिलेश यादव सीधे नौरंगिया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने चार बार विधायक रहे पूर्णमासी देहाती के घर जाकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने कसया क्षेत्र के सेखवनिया खुर्द गांव में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे शुकरुल्लाह अंसारी के परिजनों से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने अंसारी की बेटी की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद का भरोसा भी दिलाया।

इस दौरान सपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह, जावेद इकबाल, पूर्व एमएलसी राम अवध यादव, राजेश प्रताप राव बंटी भैया सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का फूल मालाओं से स्वागत किया।

पूर्व मुख्यमंत्री की इस सहानुभूतिपूर्ण पहल ने जिले में सपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है और पार्टी के भीतर एकजुटता का संदेश दिया है।


The post अखिलेश यादव ने दिवंगत सपा नेताओं के परिजनों से की मुलाकात, बंधाया ढाढ़स appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
अखिलेश यादव पर असीम अरुण का हमला, कहा- “सत्ता में थे तो दलितों का करते थे अपमान” https://vishwavarta.com/aseem-arun-ka-akhilesh-yadav-par-bayan/118810 Tue, 22 Apr 2025 15:32:37 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118810 लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब समाजवादी पार्टी सत्ता में थी, तब दलित महापुरुषों के नाम हटाए गए, जिससे उनकी पार्टी का असली चेहरा सामने आ गया। Read it Also:- http://PM मोदी का अमित शाह को फोन, …

The post अखिलेश यादव पर असीम अरुण का हमला, कहा- “सत्ता में थे तो दलितों का करते थे अपमान” appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब समाजवादी पार्टी सत्ता में थी, तब दलित महापुरुषों के नाम हटाए गए, जिससे उनकी पार्टी का असली चेहरा सामने आ गया।

Read it Also:- http://PM मोदी का अमित शाह को फोन, श्रीनगर रवाना हुए गृहमंत्री, “कोई बख्शा नहीं जाएगा”

असीम अरुण ने कहा कि “जो लोग बंटवारे की राजनीति करते हैं, उन्हें वोट नहीं मिलते, बल्कि समाज में नफरत फैलती है। भाजपा की सरकार समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है और दलित महापुरुषों के योगदान को सम्मान देती है।”

मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि “आज जो मेट्रो, हाईवे और एयरपोर्ट दिखाई दे रहे हैं, वो करदाताओं की मेहनत का नतीजा हैं। यह किसी एक पार्टी की नहीं, बल्कि देश के आम नागरिकों की मेहनत और सरकार की दूरदर्शिता का परिणाम है।”

दलित समाज को साधने की कोशिश

असीम अरुण खुद दलित समुदाय से आते हैं और लंबे समय तक पुलिस सेवा में रहने के बाद राजनीति में कदम रखा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में दलित समाज की लगातार उपेक्षा हुई।

“आज जब भाजपा सरकार बाबा साहब अंबेडकर, संत रविदास जैसे महापुरुषों के विचारों को आगे बढ़ा रही है, तब कुछ लोग सिर्फ वोट बैंक की राजनीति में लगे हैं,” असीम अरुण ने जोड़ा।

राजनीतिक सरगर्मियां तेज

लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच असीम अरुण का यह बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। समाजवादी पार्टी की ओर से अभी तक इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

The post अखिलेश यादव पर असीम अरुण का हमला, कहा- “सत्ता में थे तो दलितों का करते थे अपमान” appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
अखिलेश की कार्यकर्ताओं को खुली छूट, कहा- गन पॉइंट पर… https://vishwavarta.com/akhileshs-workers-got-free-hand-said-at-gun-point/118298 Sun, 12 Jan 2025 18:00:47 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118298 “मिल्कीपुर उपचुनाव पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा और सपा कार्यकर्ताओं को खुली छूट देते हुए कहा कि गन पॉइंट पर फैसला लेने में पीछे न हटें।” लखनऊ। अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। …

The post अखिलेश की कार्यकर्ताओं को खुली छूट, कहा- गन पॉइंट पर… appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“मिल्कीपुर उपचुनाव पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा और सपा कार्यकर्ताओं को खुली छूट देते हुए कहा कि गन पॉइंट पर फैसला लेने में पीछे न हटें।”

लखनऊ। अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनावों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं को खुली छूट दी है।

क्या कहा अखिलेश ने?
एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “मिल्कीपुर उपचुनाव में अगर गन पॉइंट पर कोई गड़बड़ी होती है, तो मैं सपा कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि उस समय जो भी निर्णय लेना हो, ले सकते हैं।”

बीजेपी पर तीखा हमला
अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा चुनावों में लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन नहीं करती है। उन्होंने भाजपा पर चुनावों को प्रभावित करने और प्रशासन का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया।

राजनीतिक प्रतिक्रिया
अखिलेश यादव के इस बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेताओं ने इसे लोकतंत्र विरोधी करार देते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है।

The post अखिलेश की कार्यकर्ताओं को खुली छूट, कहा- गन पॉइंट पर… appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव का निधन, सैफई में होगा अंतिम संस्कार https://vishwavarta.com/breaking-akhilesh-yadavs-uncle-rajpal-yadav-passes-away/117810 Thu, 09 Jan 2025 03:56:24 +0000 https://vishwavarta.com/?p=117810 “अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव का निधन। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस। आज दोपहर बाद सैफई में होगा अंतिम संस्कार। पढ़ें पूरी खबर।” इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का आज सुबह निधन हो गया। राजपाल यादव काफी समय से बीमार चल रहे थे …

The post अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव का निधन, सैफई में होगा अंतिम संस्कार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव का निधन। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस। आज दोपहर बाद सैफई में होगा अंतिम संस्कार। पढ़ें पूरी खबर।”

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का आज सुबह निधन हो गया। राजपाल यादव काफी समय से बीमार चल रहे थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सुबह 4 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

सपा नेता और राजपाल यादव के बड़े भाई राम गोपाल यादव ने इस खबर की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “मेरे अनुज राजपाल सिंह का असामयिक निधन हो गया।”

राजपाल यादव का अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद उनके पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा। इसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत यादव परिवार के अन्य सदस्य और समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

राजपाल सिंह यादव, सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सैफई में हुई और उन्होंने मैनपुरी के जैन इंटर कॉलेज से 12वीं तक पढ़ाई की। इसके बाद इटावा के डिग्री कॉलेज से स्नातक और लखनऊ विश्वविद्यालय से एमए की डिग्री प्राप्त की।

राजपाल यादव ने मेरठ की शुगर मिल में नौकरी की, लेकिन वहां मन नहीं लगा, और वे इटावा लौट आए। 1978 में उन्होंने सेंट्रल वेयरहाउस में अधीक्षक के पद पर नौकरी शुरू की। 2006 में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली।

राजपाल यादव की राजनीति में खास रुचि नहीं थी। उन्होंने कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा। हालांकि, उनकी पत्नी प्रेमलता यादव राजनीति में सक्रिय थीं और इटावा की जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं।

राजपाल यादव के दो बेटे हैं:

  1. अभिषेक यादव: वर्तमान में इटावा के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।
  2. आर्यन यादव: राजपाल यादव के छोटे बेटे।

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यादव परिवार पहले ही एक बड़े सदमे से गुजर रहा था। अब राजपाल यादव के निधन ने पूरे परिवार को और गहरा आघात दिया है।

The post अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव का निधन, सैफई में होगा अंतिम संस्कार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
भ्रष्ट भाजपा सरकार को सत्ता से हटाना है : अखिलेश https://vishwavarta.com/corrupt-bjp-government-has-to-be-removed-from-power-akhilesh/117591 Mon, 06 Jan 2025 17:10:52 +0000 https://vishwavarta.com/?p=117591 “समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया और भाजपा की साजिशों को विफल करने का आह्वान किया।” लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार …

The post भ्रष्ट भाजपा सरकार को सत्ता से हटाना है : अखिलेश appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया और भाजपा की साजिशों को विफल करने का आह्वान किया।”

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का बोलबाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में हर विभाग में लूट हो रही है और भ्रष्टाचार की कमाई पर कब्जा करने की लड़ाई चल रही है।

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों से आए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी वर्गों को त्रस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक और नेता खुद भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं और भाजपा के नेताओं द्वारा की जा रही साजिशों को उजागर किया।

उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने से ही उत्तर प्रदेश का विकास संभव है और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाना ही हमारे कार्यकर्ताओं की शुभकामनाओं की सफल सार्थकता होगी।

श्री यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने गांवों और किसानों की उपेक्षा की है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के नागेपुर गांव को गोद लिया था, लेकिन उस गांव का कोई विकास नहीं हुआ।

अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे भाजपा की साजिशों को विफल करने का संकल्प लें और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर तैयार रहें।

The post भ्रष्ट भाजपा सरकार को सत्ता से हटाना है : अखिलेश appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
संभल हिंसा: सपा डेलिगेशन ने पीड़ित परिवारों को सौंपे 5-5 लाख के चेक https://vishwavarta.com/sambhal-violence-sp-delegation-handed-over-checks-of-rs-5-lakh-each-to-the-victims-families/116791 Mon, 30 Dec 2024 10:20:23 +0000 https://vishwavarta.com/?p=116791 “उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के बाद सपा का डेलिगेशन सोमवार को पहुंचा। सपा ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये के चेक सौंपे। जामा मस्जिद हिंसा के पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी गई।” संभल। प्रदेश के संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा के बाद सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) का …

The post संभल हिंसा: सपा डेलिगेशन ने पीड़ित परिवारों को सौंपे 5-5 लाख के चेक appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के बाद सपा का डेलिगेशन सोमवार को पहुंचा। सपा ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये के चेक सौंपे। जामा मस्जिद हिंसा के पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी गई।”

संभल। प्रदेश के संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा के बाद सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) का 11 सदस्यीय डेलिगेशन शहर पहुंचा। डेलिगेशन ने जामा मस्जिद हिंसा में मारे गए युवकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें 5-5 लाख रुपये के चेक सौंपे।

डेलिगेशन में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, मुरादाबाद सांसद रुचिवीरा, कैराना सांसद इकरा हसन, संभल विधायक इकबाल महमूद, असमोली विधायक पिंकी यादव, और गुन्नौर विधायक राम खिलाड़ी यादव समेत अन्य नेता शामिल थे।

मृतकों के परिवारों का दर्द

मोहम्मद हुसैन, जिनका बेटा मोहम्मद कैफ हिंसा में मारा गया, ने बताया, “कैफ सामान बेचने बाजार गया था। शाम को दरोगा का फोन आया कि पंचनामा भरा जाएगा। हमारे बच्चे को गोली मार दी गई थी।”

नईम के भाई तस्लीम ने कहा, “हमारे भाई की हलवाई की दुकान थी। वह रिफाइंड और मैदा लेने गया था। उसी समय हिंसा में उसकी मौत हो गई। अखिलेश यादव द्वारा घोषित चेक लेने आए हैं।”

डेलिगेशन ने घटना की निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही, हिंसा में प्रशासन की भूमिका की जांच की मांग की।

The post संभल हिंसा: सपा डेलिगेशन ने पीड़ित परिवारों को सौंपे 5-5 लाख के चेक appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“अखिलेश को फिर से CM बनाना हमारा मिशन है”: शिवपाल यादव https://vishwavarta.com/it-is-our-mission-to-make-akhilesh-the-cm-again-shivpal-yadav/116695 Sun, 29 Dec 2024 16:01:40 +0000 https://vishwavarta.com/?p=116695 “सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान किया।” लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। शिवपाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से …

The post “अखिलेश को फिर से CM बनाना हमारा मिशन है”: शिवपाल यादव appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान किया।”

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। शिवपाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि उनका मिशन 2027 है, जिसमें उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, “हमें एकजुट होकर काम करना होगा। समाजवादियों का लक्ष्य स्पष्ट है। 2027 में हमें सपा को सत्ता में लाना है और अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाना है।” शिवपाल का यह बयान पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति का संकेत माना जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि सपा के भीतर एकजुटता और भविष्य की स्पष्ट रणनीति से पार्टी को मजबूती मिलेगी। शिवपाल का यह बयान पार्टी के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकता है।

The post “अखिलेश को फिर से CM बनाना हमारा मिशन है”: शिवपाल यादव appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
समाजवादी पार्टी का संविधान दिवस पर संदेश: भाजपा पर संवैधानिक मूल्यों की अनदेखी का आरोप https://vishwavarta.com/bjp-accused-of-ignoring-constitutional-values/113139 Tue, 26 Nov 2024 15:29:45 +0000 https://vishwavarta.com/?p=113139 “संविधान दिवस पर अखिलेश यादव ने संविधान को संजीवनी बताते हुए भाजपा पर संवैधानिक मूल्यों की अनदेखी का आरोप लगाया। संभल हिंसा और उपचुनाव में गड़बड़ी को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल उठाए।” लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संविधान दिवस के अवसर पर देशवासियों को …

The post समाजवादी पार्टी का संविधान दिवस पर संदेश: भाजपा पर संवैधानिक मूल्यों की अनदेखी का आरोप appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“संविधान दिवस पर अखिलेश यादव ने संविधान को संजीवनी बताते हुए भाजपा पर संवैधानिक मूल्यों की अनदेखी का आरोप लगाया। संभल हिंसा और उपचुनाव में गड़बड़ी को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल उठाए।”

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संविधान दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संविधान को “संजीवनी” और पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) का “प्रकाश स्तम्भ” करार दिया।

श्री यादव ने भाजपा पर संविधान का सम्मान न करने और “मनविधान” से चलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को कोरा कागज समझती है और संवैधानिक मूल्यों की अवहेलना करती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के दौरान पुलिस और प्रशासन के माध्यम से मतदाताओं को डराया और धमकाया गया। महिलाओं को असलहों के बल पर मतदान से रोका गया।

श्री यादव ने संभल में हुई हिंसा को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह घटना भाजपा सरकार की सुनियोजित साजिश का नतीजा है। पुलिस ने लोगों को धमकाया, गालियां दीं और फायरिंग की, जिसके कारण युवाओं की मौत हुई। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ितों से मिलने के लिए जाना चाहता था, लेकिन सरकार ने उसे रोक दिया।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि वह खुद संभल जाएंगे और पीड़ित परिवारों की मदद करेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर पुलिस की ज्यादतियों को बढ़ावा देने और झूठे मुकदमे दर्ज कराने का भी आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए।

यादव ने समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि सच्चे समाजवादी ही संवैधानिक मूल्यों को मानते और उनका पालन करते हैं। उन्होंने संविधान को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों का प्रतीक बताया और उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

The post समाजवादी पार्टी का संविधान दिवस पर संदेश: भाजपा पर संवैधानिक मूल्यों की अनदेखी का आरोप appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
डिंपल यादव का बड़ा आरोप: अधिकारियों पर BJP का दबाव https://vishwavarta.com/dimple-yadavs-big-allegation-bjps-pressure-on-officials/112256 Mon, 18 Nov 2024 12:06:37 +0000 https://vishwavarta.com/?p=112256 “सपा सांसद डिंपल यादव ने सीसामऊ उपचुनाव में सपा की जीत का भरोसा जताते हुए BJP पर अधिकारियों के दुरुपयोग और वोटों की चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हर वर्ग का समर्थन सपा को मिल रहा है। BJP ने आरोपों को नकारते हुए इसे सपा की हताशा बताया।” सीसामऊ, कानपुर। कानपुर: समाजवादी पार्टी …

The post डिंपल यादव का बड़ा आरोप: अधिकारियों पर BJP का दबाव appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“सपा सांसद डिंपल यादव ने सीसामऊ उपचुनाव में सपा की जीत का भरोसा जताते हुए BJP पर अधिकारियों के दुरुपयोग और वोटों की चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हर वर्ग का समर्थन सपा को मिल रहा है। BJP ने आरोपों को नकारते हुए इसे सपा की हताशा बताया।”

सीसामऊ, कानपुर। कानपुर: समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव ने सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में समाजवादी पार्टी को सभी वर्गों और समाज के लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है, और सपा भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। डिंपल यादव ने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) अधिकारियों पर दबाव बनाकर चुनाव परिणाम को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है।

डिंपल यादव ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “बीजेपी सीसामऊ सीट को किसी भी तरह से जीतने के लिए अधिकारियों का दुरुपयोग कर रही है। वे वोटों की चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता ने ठान लिया है कि उन्हें सत्ता से हटाना है। यहां हर वर्ग के लोग सपा के साथ खड़े हैं और हमारी जीत सुनिश्चित है।”

सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि यहां के पूर्व विधायक ने इस्तीफा देकर संसद में स्थान लिया था। यह सीट परंपरागत रूप से समाजवादी पार्टी का गढ़ रही है। पिछले चुनावों में सपा उम्मीदवार ने इस सीट पर बड़ा अंतर हासिल किया था। हालांकि इस बार BJP ने इसे प्रतिष्ठा की लड़ाई बना दिया है, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

डिंपल यादव का आरोप है कि भाजपा प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। उनके मुताबिक, अधिकारियों पर दबाव बनाकर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता और समर्थक सतर्क हैं और किसी भी अनियमितता को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

डिंपल यादव ने सीसामऊ के मतदाताओं पर विश्वास जताते हुए कहा कि हर वर्ग के लोग सपा के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, और सरकार की नीतियों से परेशान लोग BJP को सबक सिखाने का मन बना चुके हैं। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे चुनाव के दौरान सक्रिय रहें और जनता की आवाज बनें।

दूसरी तरफ, BJP नेताओं ने डिंपल यादव के आरोपों को खारिज करते हुए इसे सपा की हताशा करार दिया है। BJP के प्रवक्ता ने कहा, “सपा को अपनी हार सामने नजर आ रही है, इसलिए वे झूठे आरोप लगा रहे हैं। सीसामऊ की जनता BJP के विकास कार्यों के साथ है और इस बार भी हमें पूरा समर्थन मिलेगा।”

सपा ने BJP के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराने की बात भी कही है। सपा के स्थानीय नेताओं ने दावा किया है कि वे हर बूथ पर कड़ी निगरानी रखेंगे और किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेंगे।

सीसामऊ का यह उपचुनाव सपा और BJP दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। जहां सपा अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखना चाहती है, वहीं BJP इसे अपने पक्ष में करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है।

चुनाव का परिणाम क्षेत्रीय राजनीति पर गहरा असर डाल सकता है। मतगणना के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है।

The post डिंपल यादव का बड़ा आरोप: अधिकारियों पर BJP का दबाव appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>