Sambhal riots CCTV footage Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/sambhal-riots-cctv-footage National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sat, 28 Dec 2024 16:45:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png Sambhal riots CCTV footage Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/sambhal-riots-cctv-footage 32 32 संभल की जामा मस्जिद के पास बनेगी सत्यव्रत पुलिस चौकी, ASI ने बावड़ी का किया सर्वे https://vishwavarta.com/satyavrat-police-post-will-be-built-near-jama-masjid-of-sambhal-asi-surveyed-stepwell/116534 Sat, 28 Dec 2024 15:30:39 +0000 https://vishwavarta.com/?p=116534 “संभल में जामा मस्जिद के पास सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण शुरू। ASI ने चंदौसी में बावड़ी का सर्वे किया, जिसमें 16 सीढ़ियां और खंभे मिले। सांसद बर्क को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार।” संभल। संभल के जामा मस्जिद के पास सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण विधिवत भूमि पूजन के साथ शुरू हो गया है। …

The post संभल की जामा मस्जिद के पास बनेगी सत्यव्रत पुलिस चौकी, ASI ने बावड़ी का किया सर्वे appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“संभल में जामा मस्जिद के पास सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण शुरू। ASI ने चंदौसी में बावड़ी का सर्वे किया, जिसमें 16 सीढ़ियां और खंभे मिले। सांसद बर्क को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार।”

संभल। संभल के जामा मस्जिद के पास सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण विधिवत भूमि पूजन के साथ शुरू हो गया है। शनिवार सुबह ASP श्रीचंद्र और CO अनुज चौधरी ने पूजा-अर्चना कर नींव रखवाई। आचार्य पं. शोभित शास्त्री ने पूरे विधि-विधान से 40 मिनट तक पूजा करवाई। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।

संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और उनके पिता ममलुकुर्रहमान को धमकी दी गई है। आरोपी ने उनके घर में घुसकर उन्हें मारने की बात कही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

संभल के चंदौसी क्षेत्र में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) की टीम एक प्राचीन बावड़ी की खुदाई में जुटी है। 8 दिनों की खुदाई में अब तक 16 सीढ़ियां और सीमेंट के खंभे मिले हैं। ASI मेरठ के सर्किल इंचार्ज विनोद सिंह रावत ने कहा, “पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऐसी कई बावड़ियां हैं, जिनकी संरचना समान है।”

24 नवंबर को संभल में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अदनान को दिल्ली के बाटला हाउस से गिरफ्तार किया गया। ASP श्रीचंद्र ने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों और उन्हें शरण देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

The post संभल की जामा मस्जिद के पास बनेगी सत्यव्रत पुलिस चौकी, ASI ने बावड़ी का किया सर्वे appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>