Shivam Rai arrest Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/shivam-rai-arrest National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Fri, 03 Jan 2025 11:33:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png Shivam Rai arrest Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/shivam-rai-arrest 32 32 बलिया: पुलिस मुठभेड़ में डबल मर्डर का मुख्य आरोपी गिरफ्तार https://vishwavarta.com/ballia-main-accused-of-double-murder-arrested-in-police-encounter/117236 Fri, 03 Jan 2025 11:33:44 +0000 https://vishwavarta.com/?p=117236 “बलिया जिले के नरहीं थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान डबल मर्डर का मुख्य आरोपी शिवम् राय गिरफ्तार। कब्जे से तमंचा, कारतूस और आलाकत्ल टंगारी बरामद। जानिए पूरी खबर।” बलिया : जिले के नरहीं थाना क्षेत्र में 1 जनवरी को हुए डबल मर्डर के मुख्य आरोपी शिवम् राय को पुलिस ने आज सुबह मुठभेड़ …

The post बलिया: पुलिस मुठभेड़ में डबल मर्डर का मुख्य आरोपी गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“बलिया जिले के नरहीं थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान डबल मर्डर का मुख्य आरोपी शिवम् राय गिरफ्तार। कब्जे से तमंचा, कारतूस और आलाकत्ल टंगारी बरामद। जानिए पूरी खबर।”


बलिया : जिले के नरहीं थाना क्षेत्र में 1 जनवरी को हुए डबल मर्डर के मुख्य आरोपी शिवम् राय को पुलिस ने आज सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे बघौता पुलिया के पास घेराबंदी करके पकड़ा। आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

घेराबंदी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, तीन कारतूस और डबल मर्डर में इस्तेमाल की गई टंगारी (कुल्हाड़ी) बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम शिवम् राय पुत्र उमेश राय, निवासी नरायनपुर, थाना नरहीं बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और उसके आपराधिक इतिहास की जांच शुरू कर दी है। आरोपी पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस टीमों को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भेजा गया था। आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

The post बलिया: पुलिस मुठभेड़ में डबल मर्डर का मुख्य आरोपी गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>