social justice Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/social-justice National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sat, 24 May 2025 12:18:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png social justice Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/social-justice 32 32 अहिल्याबाई होलकर की विरासत को समर्पित प्रदर्शनी, भाजपा का आयोजन https://vishwavarta.com/ahilyabai-holkar-pradarshani-bjp/120143 Sat, 24 May 2025 12:18:30 +0000 https://vishwavarta.com/?p=120143 मऊ के शहादतपुरा पेट्रोल पंप प्रांगण में अहिल्याबाई होलकर प्रदर्शनी भाजपा की ओर से भव्य रूप से आयोजित की गई। यह आयोजन अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर किया गया, जिसमें उनकी संघर्षपूर्ण जीवनगाथा, सुशासन और समाज सेवा को उजागर किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज …

The post अहिल्याबाई होलकर की विरासत को समर्पित प्रदर्शनी, भाजपा का आयोजन appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
मऊ के शहादतपुरा पेट्रोल पंप प्रांगण में अहिल्याबाई होलकर प्रदर्शनी भाजपा की ओर से भव्य रूप से आयोजित की गई। यह आयोजन अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर किया गया, जिसमें उनकी संघर्षपूर्ण जीवनगाथा, सुशासन और समाज सेवा को उजागर किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय और पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

इस आयोजन के माध्यम से रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन दर्शन को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन सामाजिक न्याय और नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है। उनके शासनकाल में न केवल जनकल्याणकारी योजनाएं लागू हुईं बल्कि सांस्कृतिक धरोहरों का भी संरक्षण हुआ।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक व्यक्तित्व की विरासत को वर्षों तक छिपाया गया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने इन गुमनाम नायकों को देश के सामने लाने का कार्य किया है। उन्होंने इस प्रयास को “शक्ति की आराधना” की संज्ञा दी और प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का आभार जताया।

जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि केंद्र सरकार अहिल्याबाई होलकर की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में पीएम मोदी की सरकार लगातार प्रयासरत है।

पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह ने रानी अहिल्याबाई के जीवन को “पथप्रदर्शक” बताते हुए कहा कि आज के भारत को उनके जीवन से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सेवा, संयम और सुशासन का जो उदाहरण रानी ने प्रस्तुत किया, वह आज भी प्रासंगिक है।

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें रामाश्रय मौर्य, मनोज राय, अशोक सिंह, राकेश मिश्र, संगीता द्विवेदी, संतोष सिंह, संजीव जायसवाल, मीणा अग्रवाल, धर्मेंद्र राय, दीपू चौरसिया, यशपाल सिंह और पूजा राय प्रमुख रहे। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजनों ने भी इस आयोजन में भाग लिया।

The post अहिल्याबाई होलकर की विरासत को समर्पित प्रदर्शनी, भाजपा का आयोजन appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
मायावती का सपा पर तीखा हमला, दलित-विरोधी मानसिकता का लगाया आरोप https://vishwavarta.com/mayawati-ka-sapa-par-hamla/118633 Sun, 20 Apr 2025 04:47:29 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118633 लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की मुखिया मायावती ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए दलित और बहुजन समाज के साथ धोखा करने का गंभीर आरोप लगाया है। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किए गए एक सिलसिलेवार बयान में मायावती ने कहा कि इन दलों ने …

The post मायावती का सपा पर तीखा हमला, दलित-विरोधी मानसिकता का लगाया आरोप appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की मुखिया मायावती ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए दलित और बहुजन समाज के साथ धोखा करने का गंभीर आरोप लगाया है। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किए गए एक सिलसिलेवार बयान में मायावती ने कहा कि इन दलों ने हमेशा बहुजनों, विशेषकर दलितों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।

मायावती ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की तरह सपा ने भी दलितों को उनके संवैधानिक हक देने में कभी दिलचस्पी नहीं दिखाई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इन दलों को गरीबी, जातीय शोषण और अन्याय के मुद्दों से कोई सहानुभूति नहीं है।

सपा पर सीधे आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सपा द्वारा बीएसपी के खिलाफ 2 जून को जानलेवा हमला करवाया गया, प्रमोशन में आरक्षण बिल फाड़ा गया और बाबा साहेब अंबेडकर, संतों व महापुरुषों के नाम पर बने ज़िलों, शिक्षण संस्थानों और पार्कों के नाम बदलवाए गए — जिसे उन्होंने “घोर जातिवादी कृत्य” बताया।

मायावती ने दावा किया कि बीएसपी ने अपने निरंतर प्रयासों से जातिवादी व्यवस्था को चुनौती दी है और समाज में भाईचारा कायम करने में सफलता पाई है, लेकिन सपा इसे बिगाड़ने के लिए “हर प्रकार से लगी हुई है”। उन्होंने जनता से सतर्क रहने की अपील भी की।

उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर भी तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इन दलों की नीति व नीयत में खोट है और वे बहुजन समाज के हितैषी नहीं हो सकते। वहीं, बीएसपी को उन्होंने ‘बहुजन समाज’ को शासक वर्ग बनाने के लिए समर्पित बताया।

The post मायावती का सपा पर तीखा हमला, दलित-विरोधी मानसिकता का लगाया आरोप appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
प्रियांक कानूनगो की NHRC में नियुक्ति, समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प https://vishwavarta.com/appointment-of-priyank-kanungo-in-nhrc-resolution-to-build-an-egalitarian-society/116106 Tue, 24 Dec 2024 12:14:58 +0000 https://vishwavarta.com/?p=116106 “प्रियांक कानूनगो ने NHRC के सदस्य के रूप में अपनी नियुक्ति पर समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प जताया। उन्होंने निष्ठा और समर्पण से काम करने का वादा किया।” नई दिल्ली। प्रियांक कानूनगो को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का सदस्य नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मेरी पूरी …

The post प्रियांक कानूनगो की NHRC में नियुक्ति, समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“प्रियांक कानूनगो ने NHRC के सदस्य के रूप में अपनी नियुक्ति पर समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प जताया। उन्होंने निष्ठा और समर्पण से काम करने का वादा किया।”

नई दिल्ली। प्रियांक कानूनगो को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का सदस्य नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मेरी पूरी कोशिश होगी कि निष्ठापूर्वक काम करके, एक समतामूलक समाज राष्ट्र में बने और उसमें मैं अपना योगदान दे सकूं।”

कानूनगो पहले से ही बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। अब NHRC के सदस्य के रूप में उनके अनुभव और दृष्टिकोण से मानवाधिकारों की रक्षा को और मजबूती मिलेगी।

प्रियांक कानूनगो की नियुक्ति को समाज में सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। मानवाधिकार आयोग में उनकी उपस्थिति से देश में मानवाधिकार संरक्षण और समाजिक समानता के लिए ठोस कार्य होने की उम्मीद है।

प्रियांक कानूनगो के पास राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार और सामाजिक न्याय के क्षेत्रों में व्यापक अनुभव है। उनकी नियुक्ति को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

The post प्रियांक कानूनगो की NHRC में नियुक्ति, समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
सपा ने मनाई महान संत गाडगे महाराज की पुण्यतिथि https://vishwavarta.com/sp-celebrated-the-death-anniversary-of-great-saint-gadge-maharaj/115717 Fri, 20 Dec 2024 11:56:13 +0000 https://vishwavarta.com/?p=115717 “समाजवादी पार्टी ने महान संत गाडगे महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिलेश यादव ने गाडगे महाराज के सामाजिक क्रांति और स्वच्छता अभियान के योगदान को सराहा। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और उनके कार्यों को याद किया।” लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने आज अपने प्रदेश मुख्यालय में महान संत गाडगे …

The post सपा ने मनाई महान संत गाडगे महाराज की पुण्यतिथि appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“समाजवादी पार्टी ने महान संत गाडगे महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिलेश यादव ने गाडगे महाराज के सामाजिक क्रांति और स्वच्छता अभियान के योगदान को सराहा। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और उनके कार्यों को याद किया।”

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने आज अपने प्रदेश मुख्यालय में महान संत गाडगे महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर नेता विरोधी दल विधानसभा, माता प्रसाद पाण्डेय, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी और पूर्व प्रत्याशी मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र, सुरेन्द्र कुमार उर्फ सोनू कनौजिया ने गाडगे महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गाडगे महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गाडगे महाराज ने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया और समाजिक क्रांति की दिशा में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने गरीबों, अनाथों और विकलांगों की सेवा की और समाज में स्वच्छता अभियान की नींव रखी। अखिलेश यादव ने कहा कि गाडगे महाराज का योगदान हमेशा याद किया जाएगा, क्योंकि उन्होंने शिक्षा प्रसार के लिए कई शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की और समाज में समानता और न्याय के लिए कार्य किया।

इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रवक्ता फखरूल हसन चांद, वरिष्ठ व्यापारी नेता पवन मनोचा, जयराम कनौजिया, निखिल कनौजिया, प्रदीप कनौजिया, औसान कनौजिया, विन्द्रेश कनौजिया, और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही। इन सभी ने गाडगे महाराज के योगदान को सराहा और उनके मार्गदर्शन में समाज के लिए किए गए कार्यों को नमन किया।


The post सपा ने मनाई महान संत गाडगे महाराज की पुण्यतिथि appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
आंबेडकर पुण्यतिथि: क्या बोले नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री? विस्तार से पढ़ें https://vishwavarta.com/ambedkar-death-anniversary-what-did-the-urban-development-and-energy-minister-say-read-in-detail/114413 Fri, 06 Dec 2024 11:04:53 +0000 https://vishwavarta.com/?p=114413 “उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने भारतीय संविधान के जनक डॉ. भीमराव आंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बाबा साहेब के समाज के लिए किए गए अतुलनीय योगदान को याद किया और विभागों के कार्यों का जिक्र किया।” लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा …

The post आंबेडकर पुण्यतिथि: क्या बोले नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री? विस्तार से पढ़ें appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने भारतीय संविधान के जनक डॉ. भीमराव आंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बाबा साहेब के समाज के लिए किए गए अतुलनीय योगदान को याद किया और विभागों के कार्यों का जिक्र किया।”

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने भारतीय संविधान के जनक, समाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर को उनकी 69वीं पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को लखनऊ स्थित जल निगम फील्ड हॉस्टल ‘संगम’ में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने बाबा साहेब की फोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान को याद किया।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री के सोशल मीडिया एकाउंट से

इस अवसर पर मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने देश के शोषित, वंचित और सामान्य व्यक्तियों के कल्याण के लिए समर्पण भाव से काम किया। उनका संविधान और सामाजिक न्याय के लिए दृष्टिकोण आज भी हमें प्रेरित करता है। मंत्री ने यह भी बताया कि ऊर्जा और नगर विकास विभाग बाबा साहेब के विचारों पर आधारित व्यवस्था पर कार्य कर रहा है। विशेष रूप से ऊर्जा विभाग ने गरीबों के आवासों को रोशन किया और ओटीएस में 5,000 बकाए वाले छोटे घरेलू उपभोक्ताओं को सरचार्ज में शतप्रतिशत छूट दी है।

कार्यक्रम में बिजली विभाग, नगर विकास विभाग के अधिकारी, कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

The post आंबेडकर पुण्यतिथि: क्या बोले नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री? विस्तार से पढ़ें appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
पेड की डाल टूटने से नाराज लोगों ने महिला पर किया कुल्हाड़ी से हमला https://vishwavarta.com/angered-by-the-breaking-of-a-tree-branch-people-attacked-a-woman-with-an-axe/108654 Wed, 16 Oct 2024 12:49:39 +0000 https://vishwavarta.com/?p=108654 हरदोई । पचदेवरा थाना क्षेत्र के मुर्तिजानगर गांव में पेड़ की डाल टूटने से नाराज लोगों ने एक महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर मरणासन्न कर दिया।घायल महिला को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।पीड़िता के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा। Read It …

The post पेड की डाल टूटने से नाराज लोगों ने महिला पर किया कुल्हाड़ी से हमला appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
हरदोई । पचदेवरा थाना क्षेत्र के मुर्तिजानगर गांव में पेड़ की डाल टूटने से नाराज लोगों ने एक महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर मरणासन्न कर दिया।घायल महिला को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।पीड़िता के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा।

Read It Also :- केंद्र सरकार का VIP सुरक्षा में बड़ा बदलाव: NSG कमांडो की जगह CRPF


मुर्तिजानगर गांव निवासी राघवेंद्र सिंह पुत्र कुरेंद्र सिंह ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि गांव में सीसी रोड रोड बनने के दौरान पेड की डाल टूट जाने से नाराज गांव निवासी जुगेंद्र सिंह,छोटे भइया सिंह पुत्र फकीरे सिंह ने लाठी डंडा व कुल्हाड़ी से उसकी मां सीमा देवी को मारा पीटा तथा कुल्हाड़ी मार कर घायल कर दिया।जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार किया गया। थानाध्यक्ष प्रेमसागर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया।तथा आरोपियों पर कार्यवाही की प्रक्रिया चल रही है

The post पेड की डाल टूटने से नाराज लोगों ने महिला पर किया कुल्हाड़ी से हमला appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
हरदोई: अफसरों पर एफ आई आर का आदेश…… जाने पूरा मामला https://vishwavarta.com/hardoi-fir-ordered-against-officers-know-the-whole-matter/108415 Mon, 14 Oct 2024 12:35:56 +0000 https://vishwavarta.com/?p=108415 हरदोई: सोमवार को डीएम मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति और रिपोर्टिंग के मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई। Read It Also :- बजरंग दल के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, तीन गिरफ्तार…जाने पूरा मामला इस बैठक का उद्देश्य …

The post हरदोई: अफसरों पर एफ आई आर का आदेश…… जाने पूरा मामला appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
हरदोई: सोमवार को डीएम मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति और रिपोर्टिंग के मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई।

Read It Also :- बजरंग दल के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, तीन गिरफ्तार…जाने पूरा मामला

  1. जिंदा को मुर्दा दर्शाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई:
  • हाल ही में सामने आई जिंदा व्यक्तियों को दस्तावेजों में मृतक दर्शाने की घटनाओं को देखते हुए, डीएम ने ऐसे अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
  1. बेसिक शिक्षा विभाग:
  • बेसिक शिक्षा को निपुण मूल्यांकन में खराब श्रेणी में आने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
  1. परिवहन विभाग:
  • परिवहन विभाग के निर्माण कार्यों में धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताई और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
  1. पॉर्टल पर फीडिंग:
  • सभी विभागों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि योजनाओं की प्रगति समय पर पोर्टल पर फीड की जाए।
  1. अतिक्रमण हटवाने के निर्देश:
  • मंडी सचिव को फल मंडी से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए गए।
  1. जन सुनवाई:
  • जन सुनवाई की प्रगति को बेहतर करने की बात कही गई, साथ ही खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को चेतावनी देने का निर्देश दिया गया।
  1. उद्योग विभाग:
  • उद्योग विभाग की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में खराब श्रेणी पर कठोर चेतावनी दी गई।
  1. आईजीआरएस में रिपोर्टिंग:
  • आईजीआरएस में सी, डी और ई श्रेणी में आने वाले विभागों को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

इस बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति को सुधारना और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाना है। अधिकारियों को स्पष्ट किया गया कि उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का पालन करना होगा और प्रदर्शन में सुधार लाना होगा।

उपस्थिति: इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

The post हरदोई: अफसरों पर एफ आई आर का आदेश…… जाने पूरा मामला appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
जयप्रकाश नारायण की जयंती पर क्या कहा अखिलेश यादव ने… पढ़े पूरी खबर ? https://vishwavarta.com/what-did-akhilesh-yadav-say-on-the-birth-anniversary-of-jayaprakash-narayan-read-full-news/108284 Sun, 13 Oct 2024 13:31:07 +0000 https://vishwavarta.com/?p=108284 समाजवादी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 11 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर भाजपा सरकार के व्यवहार की निंदा की। उनका कहना है कि भाजपा का आचरण न केवल अलोकतांत्रिक है, बल्कि यह इतिहास का एक काला अध्याय भी है। Read It Also :- स्पेशल सेल ने बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर को …

The post जयप्रकाश नारायण की जयंती पर क्या कहा अखिलेश यादव ने… पढ़े पूरी खबर ? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
समाजवादी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 11 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर भाजपा सरकार के व्यवहार की निंदा की। उनका कहना है कि भाजपा का आचरण न केवल अलोकतांत्रिक है, बल्कि यह इतिहास का एक काला अध्याय भी है।

Read It Also :- स्पेशल सेल ने बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर को किया ढेर…पढ़े विस्तार से ?

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों का सम्मान नहीं करती और लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास नहीं रखती। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछले कुछ समय से घबड़ाई हुई है और महापुरुषों का अपमान करने में संकोच नहीं कर रही।

जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र, जो समाजवादी सरकार द्वारा बनाया गया था, की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह केन्द्र न केवल भव्य है, बल्कि समाजवादी संग्रहालय के रूप में भी कार्य करता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पिछले वर्ष भी उन्हें जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण करने से रोका था। इस बार उन्होंने संयम का प्रदर्शन करते हुए घर के बाहर ही माल्यार्पण किया।

अखिलेश यादव ने भाजपा के व्यवहार को अराजक और संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अन्याय के खिलाफ हमेशा संघर्ष के लिए तैयार है।

भाजपा के खिलाफ जनता की नाराजगी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता उनकी लूट और भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ी होगी।

यह बयान समाजवादी पार्टी के दृढ़ नायकत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

The post जयप्रकाश नारायण की जयंती पर क्या कहा अखिलेश यादव ने… पढ़े पूरी खबर ? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>