sports violence Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/sports-violence National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Mon, 02 Dec 2024 11:51:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png sports violence Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/sports-violence 32 32 फुटबॉल मैच में बेकाबू हिंसा: 100 की मौत, गिनी में मातम https://vishwavarta.com/breaking-uncontrolled-violence-in-football-match-100-dead-mourning-in-guinea/113854 Mon, 02 Dec 2024 11:50:55 +0000 https://vishwavarta.com/?p=113854 “गिनी के जेरेकोर शहर में फुटबॉल मैच के दौरान रेफरी के विवादित फैसले से हिंसा भड़क गई। 100 से अधिक लोगों की मौत, खेल में झगड़े से तबाही।” जेरेकोर (गिनी), अफ्रीकी देश गिनी के जेरेकोर शहर में एक फुटबॉल मैच के दौरान भयानक हिंसा भड़क उठी, जिसमें 100 से अधिक लोगों की जान चली गई। …

The post फुटबॉल मैच में बेकाबू हिंसा: 100 की मौत, गिनी में मातम appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“गिनी के जेरेकोर शहर में फुटबॉल मैच के दौरान रेफरी के विवादित फैसले से हिंसा भड़क गई। 100 से अधिक लोगों की मौत, खेल में झगड़े से तबाही।”

जेरेकोर (गिनी), अफ्रीकी देश गिनी के जेरेकोर शहर में एक फुटबॉल मैच के दौरान भयानक हिंसा भड़क उठी, जिसमें 100 से अधिक लोगों की जान चली गई। यह घटना रविवार को लाबे और जेरेकोर टीमों के बीच हुए मैच के दौरान हुई।

मैच के दौरान रेफरी द्वारा एक विवादित निर्णय लेने के बाद खिलाड़ियों के बीच झड़प शुरू हो गई। देखते ही देखते यह झगड़ा खिलाड़ियों से आगे बढ़कर दर्शकों तक पहुंच गया। गुस्साई भीड़ मैदान में घुस आई, जिससे हिंसा बेकाबू हो गई।

यह फुटबॉल मैच गिनी सेना के आर्मी जनरल मामाडी डौम्बौया के सम्मान में आयोजित किया गया था। डौम्बौया ने 2021 में तख्तापलट करके गिनी की सत्ता पर कब्जा किया था।

हिंसा इतनी तेज हो गई कि सुरक्षाबलों को हस्तक्षेप करना पड़ा। हालांकि, तब तक सैकड़ों लोग घायल हो चुके थे और 100 से अधिक की मौत हो गई थी। यह खेल का मैदान कुछ ही समय में रक्तपात का दृश्य बन गया।

स्थानीय प्रशासन ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि जांच शुरू कर दी गई है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा उपायों को सख्त किया जाएगा।

जनरल डौम्बौया ने इस घटना को दुखद बताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि खेल सद्भाव और एकता का माध्यम है, इसे हिंसा का अखाड़ा नहीं बनने देना चाहिए।

The post फुटबॉल मैच में बेकाबू हिंसा: 100 की मौत, गिनी में मातम appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>