thali protest Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/thali-protest National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Wed, 13 Nov 2024 18:13:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png thali protest Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/thali-protest 32 32 प्रयागराज में छात्र आंदोलन: पुलिस ने 12 पर FIR दर्ज की, क्या है पूरा मामला? https://vishwavarta.com/student-agitation-in-prayagraj-police-registered-fir-against-12-what-is-the-whole-matter/111615 Wed, 13 Nov 2024 04:47:55 +0000 https://vishwavarta.com/?p=111615 “प्रयागराज में UPPSC के बाहर 20 हजार छात्रों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी, कैंडल और टॉर्च जलाकर आयोग अध्यक्ष के खिलाफ विरोध, 12 छात्रों पर FIR दर्ज।” प्रयागराज। प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के कार्यालय के बाहर 20 हजार छात्रों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। छात्रों ने कैंडल और …

The post प्रयागराज में छात्र आंदोलन: पुलिस ने 12 पर FIR दर्ज की, क्या है पूरा मामला? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“प्रयागराज में UPPSC के बाहर 20 हजार छात्रों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी, कैंडल और टॉर्च जलाकर आयोग अध्यक्ष के खिलाफ विरोध, 12 छात्रों पर FIR दर्ज।”

प्रयागराज। प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के कार्यालय के बाहर 20 हजार छात्रों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। छात्रों ने कैंडल और मोबाइल टॉर्च जलाकर विरोध दर्ज किया। उन्होंने आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत की शव यात्रा निकालने के बाद सांकेतिक क्रियाकर्म भी किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वे उनके घरों पर जाकर दबाव बना रहे हैं, लेकिन छात्र तब तक प्रदर्शन से नहीं हटेंगे जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।

पुलिस ने 2 छात्र नेताओं समेत 12 छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि ये छात्र बैरियर तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने थाली बजाकर भी विरोध जताया और आयोग के मेन गेट पर कालिख से ‘लूट सेवा आयोग’ लिख दिया। छात्रों के प्रदर्शन में पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर भी शामिल हुए, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

The post प्रयागराज में छात्र आंदोलन: पुलिस ने 12 पर FIR दर्ज की, क्या है पूरा मामला? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>