#ThreatAlert Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/threatalert National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sun, 03 Nov 2024 04:13:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png #ThreatAlert Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/threatalert 32 32 पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाला युवक दिल्ली से गिरफ्तार https://vishwavarta.com/youth-who-threatened-purnia-mp-pappu-yadav-arrested-from-delhi/110451 Sun, 03 Nov 2024 04:10:53 +0000 https://vishwavarta.com/?p=110451 पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक महेश पांडेय को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने शनिवार (02 नवंबर) को इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पप्पू यादव को धमकी देने के मामले में पुलिस की जांच जारी थी, …

The post पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाला युवक दिल्ली से गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक महेश पांडेय को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने शनिवार (02 नवंबर) को इस मामले की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पप्पू यादव को धमकी देने के मामले में पुलिस की जांच जारी थी, जिसमें महेश पांडेय का नाम सामने आया। गिरफ्तार किए गए युवक ने कहा है कि उसका लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं है।

एसपी शर्मा ने जानकारी दी कि महेश पांडेय का कई माननीयों के साथ सीधा संपर्क रहा है और वह पहले एम्स और मंत्रालय की कैंटीन में भी काम कर चुका है। फिलहाल, वह बिना नौकरी के था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महेश के सांसद के सहयोगियों से भी संपर्क थे।

उन्होंने बताया कि धमकी देने वाले फोन नंबर की जांच की जा रही है, जो दुबई का है। महेश की साली दुबई में रहती हैं और इसी से संबंधित सिम कार्ड लिया गया था।

गौरतलब है कि मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पप्पू यादव को एक फोन कॉल पर धमकी दी गई थी, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी। पुलिस अब महेश पांडेय से पूछताछ करके इस मामले के अन्य पहलुओं को उजागर करने की कोशिश कर रही है।

The post पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाला युवक दिल्ली से गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>