Thursday , April 25 2024

भायुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने किया कार्यभार ग्रहण

ssssलखनऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने शनिववार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर कार्यभार ग्रहण किया। श्री पाठक के कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था

जिसमें प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार की जनता के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रसार, प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे उत्पीडन का जबाब युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ही दे सकते है।

श्री मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बने इसके लिए भाजयुमों को नौजवान आगे आये। युवा परिवर्तन के संवाहक है। युवा मोर्चा कार्यकर्ता सपा-बसपा की युवा-विरोधी, रोजगार विरोधी, शिक्षा विरोधी नीति के विरूद्ध जनआन्दोलन कर परिवर्तन करने में सक्षम है।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि सपा-बसपा के कुशासन में समाज का हर वर्ग पीड़ित है। समाज का दर्द अब उत्तर प्रदेश में सपा सरकार को नहीं रहने देगा। युवा कार्यकर्ता प्रदेश की दशा बदले ने लिए समाज में कार्य करें।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री अनुपमा जायसवाल, अशोक कटारिया, विद्यासागर सोनकर, प्रदेश मंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह मुख्यालय प्रभारी अतुल अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक के साथ युवा मोर्चा के राघवेन्द्र तिवारी, सोनू सिंह, योगेश सिंह, विक्रम सिकरवार, सुशील मिश्रा, विपिन द्विवेदी, अभिषेक सिंह ने युवा उत्पीड़न, गुण्डाराज, भ्रष्टाचार की पोषक सपा-बसपाई नीति को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com