इस विशाल मकड़ी ने बनाया सांप को अपना शिकार, देखें वीडियो

नेवले और सांप की लड़ाई आपने बहुत देखी-सुनी होगी। लेकिन क्या कभी आपने मकड़ी और सांप की लड़ाई देखी है। जी हां, ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक छोटी सी मकड़ी ने सांप को अपना शिकार बना लिया।
वीडियो में देखा जा सकता कि झाड़ियों के बीच एक सांप बैठा हुआ है उसकी नजर एक मकड़ी पर जाती है। वह का शिकार करने के तेजी से आगे बढ़ता है। लेकिन सांप को इस बात का बिल्कुल भी एहसास नहीं है कि वह शिकार करने नहीं बल्कि शिकार बनने जा रहा है। जैसे ही सांप मकड़ी के पास पहुंचता है मकड़ी सांप के फन पर जोरदार वार करती है जिससे सांप की मृत्यु हो जाती है।
5 साल के बच्चे को कार चलाते देख हो जाएंगे हैरान, देखें वीडियो
इस वीडियो को कुवैत के रहने वाले नाजी अल तखीम ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए नाजी अल तखीम ने लिखा, विशाल मकड़ी अपनी मौत को मार देती है और सांप को काट लेती है। इस वीडियो को नाजी अल तखीम ने 29 जनवरी को शेयर किया था। जिसे अब तक 227 व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही 12 लाइक्स और नौ रिट्वीट भी इस वीडियो को मिल चुके हैं।