500 साल पहले ही मर चुकी थी यह लड़की लेकिन शरीर से अब भी बहता है खून
दुनिया में ऐसे कई रहस्य हैं जीने समझ पाना बेहद ही मुश्किल है। जिसके आगे बड़े से बड़े वैज्ञानिकों ने भी अपने घुटने तक दिए। ऐसा ही एक रहस्य है एक लड़की। जिसके बारें में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल ये लड़की 500 साल पहले ही मर चुकी थी। आपको बता दे कि 1999 में वैज्ञानिकों को अर्जेटीना के एक ज्वालामुखी के ढेर से 15 वर्षीय एक लड़की का शव मिला था। उसका शव मिलने के बाद दावा किया गया था कि वो लड़की उस ढेर में 500 सालों से दफन थी।

ज्वालामुखी के ढेर से जब वैज्ञानिकों ने उस लड़की का शव निकाला तब उसकी हालत ऐसी थी जैसे उसकी मौत कुछ दिन पहले ही हुई हो। तापमान काफी कम होने के कारण लड़की का शरीर, उसके बाल और उसकी स्किन सब सामान्य ही थे। आपको बता दें कि उसकी बॉडी के साथ सोने और चांदी के अलावा कई कीमती कपड़े भी मिले थे।
शरीर में टीबी के बैक्टीरिया भी थे ज़िंदा
उसकी हालत देख भले ही ऐसा लग रहा था कि उसकी मौत कुछ दिन पहले ही हुई है लेकिन इन सबके बावजूद आप ये जानकार हैरान हो जाएंगे कि जब उस लड़की के शरीर की जांच हुई तो पता चला की वह लड़की उस ढेर में 500 साल से दफ़न है इतना ही नहीं उसके अंदर से खून मिला था और खून में से टीबी के बैक्टीरिया भी पाए गए थे। इसके बाद इस बात की जांच शुरू की गई कि आखिर 500 साल बाद भी शरीर में टीबी के बैक्टीरिया कैसे जिंदा रह सकते हैं।
अंतरिक्ष भेजी जाएगी इस महिला की तस्वीर, 100 से ज्यादा बार कराई सर्जरी
शोधकर्ताओं का कहना है कि इससे पहले किसी ममी में भी इस तरह के बैक्टीरिया नहीं पाए गए थे। उस लड़की की बॉडी सैलून बाद भी अच्छी स्थिति में थी उसके बालों में जुएं तक मौजूद थी।