39 पत्नियों के साथ रहता है ये शख्स, 1 दिन में…..
आज के समय में दुनिया में एकल परिवार का चलन बढ़ गया है। भारत में काफी समय से जॉइंट फैमिली है लेकिन अब यहां भी एकल परिवार ही ज्यादातर देखे जाते हैं। शादी-ब्याह के मौकों पर ही रिश्तेदार जुटते हैं और आपस में एक-दूसरे से बातचीत कर पाते हैं। लेकिन भारत के मिजोरम में रहने वाले एक परिवार ने आज के समय में भी जॉइंट फैमिली के चलन को बनाए रखा है।
भारत के मिजोरम में जिओना चाना दुनिया के सबसे बड़े परिवार को चलाने के लिए जाने जाते हैं। जिओना की 39 पत्नी है। इनसे उनके 94 बच्चे हैं। परिवार में 14 बहु और 33 पोते-पोतियां हैं। कुल मिलाकर इस परिवार में 181 लोग हैं।
ये भी पढ़ें- सुशांत केस : सीबीआई ने उच्च अधिकारियों को अब तक की जांच से कराया अवगत
जियोना अपनी जॉइंट फैमिली के साथ मिजोरम के बटवंग गांव में एक बड़े से मकान में रहते हैं। पहाड़ों के बीच अपना परिवार चलाने के लिए वो बेटों बढ़ई का काम करते हैं। इनके घर में कुल 100 कमरे हैं। इतने बड़े परिवार के रहने के लिए बड़े से घर में एक बड़ा किचन भी है। 181 सदस्यों के लिए खाना बनाने के लिए परिवार की महिलाएं सुबह से ही जुट जाती हैं।
ये भी पढ़ें- सीएम योगी का वरिष्ठ अफसरों को आदेश, एक सप्ताह में रिक्त पदों का विवरण कराएं उपलब्ध
बात अगर खाने की करें, तो किचन में सुबह से ही तैयारी शुरू हो जाती है। परिवार के मुखिया के मुताबिक, जितने राशन में एक परिवार का दो महीना निकलता है उतने में यहां एक दिन का खाना बनता है। एक दिन में यहां 45 किलो चावल, 25 किलो दाल, 60 किलो सब्जियां, 30 से 40 मुर्गियां और दर्जनों अंडे बनाए जाते हैं। इसके अलावा पूरा परिवार 20 किलो फल भी खाता है।