Friday , April 19 2024

अमेरिका: भारतीय मूल के प्रदीप गुप्ता बने कैलिफोर्निया शहर के ‘महापौर’

pradeepवाशिंगटन। अमेरिका में भारतीय अमेरिकी इंजीनियर प्रदीप गुप्ता कैलिफोर्निया राज्य में साउथ सान फ्रांसिस्को शहर के महापौर चुने गए हैं। IIT चेन्नई के पूर्व छात्र रहे प्रदीप गुप्ता को इस महीने के शुरू में शहर का महापौर चुना गया।

उन्होंने शहर के मेयर पद की शपथ ली है। प्रदीप दूसरे भारतीय—अमेरिकी हैं जिन्हें कैलिफोर्निया शहर का महापौर चुना गया है।

प्रदीप ने कहा, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं पूर्व महापौर मार्क एडिगो द्वारा शुरू किए गए काम को जारी रखूं। उसे आगे बढ़ाउं और लगातार काम करते रहें। उन्होंने कहा, हमारे काउंसिल में कई लोगों का एक शानदार समूह है। इस उत्सुकता भरे क्षणों में काउंसिल और अपने शहर का नेतृत्व करने के लिए मैं बेहद उत्सुक हूं।

गुप्ता को 31 दिसंबर, 2012 को एक साल के कार्यकाल के लिए साउथ सान—फ्रांसिस्को सिटी काउंसिल के लिए नियुक्त किया गया था। नवंबर 2013 में उन्हें 4 साल के पूर्ण कार्यकाल के लिए चुना गया। सिटी काउंसिल में नियुक्ति से पहले उन्होंने 2011 में बतौर अध्यक्ष 3 साल के लिए साउथ सैन फ्रांसिस्को प्लानिंग कमिशन में सेवा दी।

गुप्ता ने परड्यू यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डॉक्टरेट और मास्टर डिग्री की। अमेरिका व अन्य देशों में इलेक्ट्रिकल यूटिलिटी इंडस्ट्रीज के साथ गुप्ता का 30 साल से अधिक का प्रोफेशनल करियर रहा है। इससे पहले वह शहर

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com