लखनऊ, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में बुधवार को सोहन लाल श्रीमाली ने उपाध्यक्ष के रूप में, जबकि सत्येन्द्र कुमार बारी, फुलबदल कुशवाहा, अशोक सिंह और रमेश कश्यप ने सदस्य के रूप में अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया।
मुख्य उद्देश्य राज्य में पिछड़ी जातियों के सम्मिलन को बढ़ावा देना
इन नए पदाधिकारियों का मुख्य उद्देश्य राज्य में पिछड़ी जातियों के सम्मिलन को बढ़ावा देना और उनके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। गौरतलब है कि इसके पूर्व, मंगलवार को आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य सदस्य सहित 13 पदाधिकारियों ने भी अपने पद का कार्यभार संभाला था।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal