पांच साल से पिंजरे में कैद लड़की पहनती है बोरे से बने कपड़े, वजह जान कांप जाएगी रूह

दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ रहस्मयी खबर सुनने को मिल ही जाती है। लेकिन इस कड़ी में एक लड़की बिना किसी कसूर के पिछले पांच साल से पिंजरे में कैद रहने को मजबूर है। जहां एक युवा लड़की जो कभी मॉडल बनने का सपना देख रही थी लेकिन हालात ऐसे बने कि वो पिछले पांच साल से पिंजरे में रहने को मजबूर हो गई है। वो बोरे से बने कपड़े पहनती है और कभी शांत तो कभी हिंसक हो उठती है।
जानकारी के अनुसार ये लड़की है फिलीपीन्स की 29 साल की बेबी। फिलीपीन्स के ऑक्सिडेंटल प्रांत की रहने वाली है। बेबी को किसी और ने नहीं बल्कि उसके परिवार वालों ने ही पांच सालों से पिंजरे में बंद कर रखा है। उसे वहीं खाना और पानी दिया जाता है। परीजनों के अनुसार बेबी पहले ऐसी नहीं थी। वो काफी खुशमिजाज लड़की थी जो ग्रेजुएशन करने के बाद एक मॉडल बनने का सपना देख रही थी। लेकिन 2004 में एकाएक उसकी जिंदगी बदल गई। उसे डिप्रेशन के दौर पड़ने लगे। वो मानसिक रूप से इतना बीमार हो गई कि उसे हिंसक दौरे पड़ने लगे और वो अपने साथ साथ दूसरों को भी नुकसान पहुंचाने लगी।

मामूली सी बात पर 17 साल के लिए अलग हुआ था पति, और फिर…
उसके परिवार वालों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसका इलाज किया गया। जब वो इलाज से ठीक होकर घर आई तो उसके कुछ दिन बाद उसके पिता की तबियत खराब हो गई। वो घर में अकेले कमाने वाले व्यक्ति थे। पिता के बीमार होते ही बेबी की दवाइयां बंद हो गई और वो फिर बीमार हो गई। अब परिवार के पास इतना पैसा नहीं था कि बेबी को फिर अस्पताल में ले जाया जाए। वो लोगों पर झपटने लगी थी। जिसके बाद परिवार वालों ने एक छोटा सा पिंजरा बनवाया और बेबी को उस पिंजरे में डाल दिया।