आज का इतिहास: 30 दिसंबर को ही सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया

1703- जापान की राजधानी टोक्यो में आए भूकंप से 37 हजार लोगों की मौत।
1803- ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा और भरूच पर नियंत्रण किया।
1906- अखिल भारतीय मुस्लीम लीग की स्थापना ढाका (अब बंगलादेश) में हुई।
1919- लंदन में वकालत के लिए प्रथम महिला विद्यार्थी का प्रवेश।
1922- सोवियत यूनियन (USSR) की स्थापना हुई थी। करीब 7 दशकों तक एक बेहद शक्तिशाली कम्युनिस्ट राष्ट्र के रूप सोवियत संघ का अस्तित्व रहा।
1935- इटली के लड़ाकू विमानों के हमले में अफ्रीकी देश इथोपिया स्थित स्वीडन की रेड क्रास इकाई ध्वस्त।
1943- स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया।
1947- रोमानिया के नरेश के त्यागपत्र के साथ ही इस देश में राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ और लोकतंत्र की स्थापना हुई।
1949- भारत ने चीन को मान्यता दी।
1996- ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त।
2006- इराक के पूर्व कथित तानाशाह सद्दाम हुसैन को फांसी दी गई।
2007- स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का चेयरमैन चुना गया।
2008- सूर्यशेख गांगुली ने 46वीं राष्ट्रीय ए शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।
2012- पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए आत्मघाती हमले में 19 की मौत।