आज का इतिहास: 01 जनवरी को ही कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर हुआ था कोलकाता

01 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
1515- ऑस्ट्रेलिया के लाइबाख क्षेत्र से यहूदियों को निष्कासित किया गया।
1651- चार्ल्स द्वितीय स्टुआर्ट स्कॉटलैंड के राजा बने।
1600- स्कॉटलैंड में 25 मार्च के बजाय एक जनवरी से नए साल की शुरुआत से हुई।
1664- छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत अभियान शुरु किया।
1727- महाराजा जय सिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना की।
1772- पेशवा माधव राव प्रथम का निधन होने के बाद उनके छोटे भाई नारायण राव ने गद्दी संभाली।
1862- भारतीय दंड संहिता लागू किया गया।
1877- इंग्लैण्ड की महारानी विक्टोरिया भारत की साम्राज्ञी बनी।
1880- देश में मनी आर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई।
1906- ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मानक को स्वीकार किया।
1912- रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना हुई।
1915- महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिए वायसराॅय ने केसर-ए-हिंद से सम्मानित किया।
1948- बिहार की राजधानी पटना के पास स्टीमर ‘नारायणी’ दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच सौ लोग डूबे।
1949- कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा हुई।
1971- टेलीविजन पर सिगरेट विज्ञापनों का प्रसारण प्रतिबंधित किया गया।
1972- बाघ को राष्ट्रीय पशु चुना गया।
1992- भारत और पाकिस्तान ने पहली बार अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचियों की अदला-बदली की।
1995- विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया।
1996- सिंगापुर एशिया का जापान के बाद दूसरा विकसित देश बना।
2001- कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ था।
2013- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा।