Tuesday , April 23 2024

जो जीतेगा उसे ही लड़ाएंगे, हारने वालों के लिये नहीं है कोई जगह: CM

amit-cmलखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी में किसी तरह के मतभेद का खंडन करते हुए साफ कहा कि जो जीतेगा उसे ही लड़ाएंगे। कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कौन दल ऐसा होगा जो हारने वाले प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारेगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव तक टिकट की अदला -बदली चलती रहती है। मैं अपनी राय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘नेताजी’ को ही दूंगा। टिकट बंटवारे को लेकर कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार सपा फिर बहुमत के साथ सत्ता पर लौटेगी। यदि गठबंधन हुआ तो 300 सीटें हमारी झोली में आएंगी।

उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने बहुत काम किया है। हमने अपने संसाधनों से किसानों की मदद की है। हमारी सरकार ने ऐसे काम किए हैं, जो अन्य प्रदेश के लिए मिसाल है। सरकार ने जनता के फायदे के लिए ही काम किया है। 102, 108 और यूपी 100 जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लाभ आज प्रदेश की जनता को मिल रहा है।

उन्होंने नोटबंदी पर केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से अर्थव्यवस्था पीछे चली गई है। लोगों की नौकरियां छूट गई हैं। कामगार लोग बेरोजगार हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग जो अन्य प्रदेशों में मेहनत मजदूरी करते थे, काम न होने के कारण घर लौट रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि जनता को एक बार फिर लाइन में लगना है। हमे विश्वास है कि जनता समाजवादी सरकार के कामों का आकलन करके ही वोट करेगी। सरकार ने राज्य कर्मचारियों को सातवे वेतन समिति की सिफारिशों को लागू किया है। राज्य कर्मचारी भी हमारा ख्याल रखेंगे। उन्होंने का कि सपा की फिर सरकार बनी तो दोगुनी गति से काम होंगे।

समाजवादियों ने डिजिटल क्षेत्र में बहुत काम किया है। सरकार ने लैपटाप बांटे। तमाम योजनाओं को आनलाइन किया और वायदा किया है कि अगर दोबार सत्ता पर आए तो स्मार्ट फोन देंगे।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com