Thursday , April 25 2024

चंडीगढ़ में 30 को विवाह बंधन में बंधेंगे हेजल और युवराज

u-hkkkचंडीगढ़। क्रिकेटर युवराज सिंह और हेजल कीच 30 नवंबर को फतेहगढ़ साहिब में विवाह बंधन में बंधने वाले हैं।उत्‍साहित युवी ने हेजल के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया है।

युवराज सिंह इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं। क्रिकेटर युवराज सिंह बुधवार को हेजल कीच एक्ट्रेस से शादी करेंगे।

शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। सिख धर्म के रसमों-रिवाज के साथ चंडीगढ़ में 30 नवंबर को शादी होगी। जबकि, हिंदू धर्म की रस्में गोवा में होंगी।

युवी की भतीजी अनी अपनी चाची हेजल को पंजाबी सिखा रही हैं। भतीजी अनी इस शादी से बेहद उत्साहित हैं।

अनी ने कहा- चाचा युवी जब भी आते हैं चॉकलेट्स लेकर आते हैं और कहते हैं कि ये ले अपना टैक्स और बाबा जी के दर्शन करवा दे।

गुरुद्वारा परिसर में 29 नवंबर को पंजाबी संस्कृति के मुताबिक हलवाई बैठेगा। 30 नवंबर को पूरे गुरुद्वारे को फूलों और लाइट्स से सजाया जाएगा।

युवराज और हेजल के आनंद कारज गुरुद्वारे के दरबार साहिब में होंगे। ये जोड़ी डेरा प्रमुख बाबा राम सिंह से आशीर्वाद लेगी। हेजल अपनी शादी के दिन दूसरी बार फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित डेरा जाएंगी।

डेरा में विवाह सिख रीति रिवाजों के अनुसार होगा और इस जोड़ी के आनंद कारज समारोह में करीबी मित्र और परिवार के सदस्य हिस्सा लेंगे।आनंद कारज में क्रिकेटर आशीष नेहरा और जहीर खान भी शामिल होंगे।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com