लाहौर: पाकिस्तान में सेना और पुलिस कर्मियों के एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान 11 कुख्यात आतंकवादी गिरफ्तार किए गए। पाकिस्तान सेना की मीडिया इकाई इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन के एक अधिकारी ने बताया कि लाहौर के उपनगरीय इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद कल रात यह अभियान चलाया गया। आईएसपीआर के एक अधिकारी ने बताया कि यह अभियान कल रात तीन घंटे से ज्यादा समय तक चला और इस दौरान एक आतंकवादी संगठन से अलग हुए संगठन के 11 सदस्य गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार किये गए आतंकवादी प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से टूट कर बने जमातुल अहरार से संबंधित हैं। भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal