
लखनऊ: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम का नेतृत्व किया और कांग्रेसजनों, कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए 2027 में यूपी से बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने का आवाहन किया। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में भाजपा के कदम को 2024 लोक सभा में उत्तर प्रदेश ने ही रोका था और इस बार 2027 में भी गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा।
खरगे का यह बयान उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद की और था। खड़गे संविधान रक्षा मार्च को सम्बोधित करते हुए कहा कि आरएसएस संविधान के खिलाफ थी और अब भी है। इतिहास गवाह है कि जब से संविधान बना, आरएसएस के नेताओं ने इसका भारी विरोध किया। ये संविधान नहीं, मनुस्मृति लागू करना चाहते थे। आरएसएस ने 1950 में संविधान का विरोध करते हुए पंडित जवाहर लाल नेहरू और बाबा साहेब आंबेडकर की फोटो जलाई थीं। अभी भी इनकी सोच बदली नहीं है। इसीलिए आज दो विचारधाराओं के बीच जंग है। संविधान के साथ खड़े हम सब लोग हैं और दूसरी ओर संविधान विरोधी लोग हैं। ये संविधान विरोधी सोच के लोग पिछले 12 सालों से लगातार संविधानको कमजोर करने का काम कर रहे हैं। वे नफरत का जहर फैला कर देश को बांट रहे हैं। भरे सदन में मेरे सामने अमित शाह ने बाबा साहेब का अपमान किया था। उसने कहा कि बाबा साहेब का नाम लेना तो “फैशन” हो गया है और कहा “इतना नाम अगर भगवान का लेते तो स्वर्ग मिल जाता।” मैंने जब पूछा अमित शाह से – आंबेडकर के नाम से आपको क्या दिक्कत है? ऐसे विचार के लोग अभी हुकूमत में है जो आंबेडकर के बारे में यह कह सकते है, तो संविधान की क्या कद्र करेंगे। हम बोलते रहेंगे- आंबेडकर, आंबेडकर।
उन्होने कहा कि हमारे संविधान ने शुरू से ही दलितों, महिलाओं, गरीबों और वंचित वर्गों को वोट का अधिकार दिया। जबकि कई शक्तिशाली देशों ने महिलाओं और कमजोर तबकों को कई वर्षों तक वोट नहीं करने दिया था। उत्तर प्रदेश में एसआईआर के जरिए दलित-पिछड़ों के वोट काटने की साजिश भाजपा कर रही है। आज मोदी जी का ‘ज्ञानेश-गठबंधन’ एसआईआर के नाम पर लोगों के वोट काट रहा है। वो भूल गए हैं कि वोट जनता की ताकत है, किसी सरकार की जागीर नहीं। कुछ दिन पहले, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को अचानक समझ आया कि वोट काटे जा रहे हैं। उन्होंने खूब शोर मचाया कि हिंदुओं के वोट कट गए। हाँ, वोट काटे गए हैं – दलितों, अति पिछड़ों और वंचितों के वोट काटे हैं, जिन्होंने 2024 लोक सभा चुनाव में मोदी जी को यू0पी0 में हराया था। उत्तर प्रदेश के लोगों ने संविधान बदलने की कोशिश को रोक दिया था। अब यही लोग उत्तर प्रदेश की सरकार बदलकर काँग्रेस-सपा गठबंधन की सरकार बनाएँगे। उत्तर प्रदेश हमारे लोकतंत्र का गढ़ है। भाजपा का अहंकार 2024 में उत्तर प्रदेश ने ही तोड़ा था। 2026 में एम0एल0सी0 चुनाव में मोदी जी के ही संसदीय क्षेत्र वाराणसी की दोनों सीटें भाजपा हार गई।
मोदी जी ने अपनी नीतियों की विफलता खुद स्वीकार कर ली है। भाजपा अब चंद दिनों की मेहमान है। मोदी जी को समझ नहीं आ रहा कि देश कैसे चलाएँ। अब तो मोदी जी खुद कह रहे हैं कि कंपनियां सिर्फ मुनाफा कमा रही हैं, वो ना रोजगार दे रहे हैं और ना ही निवेश कर रहे हैं। यह हम सालों से कहते आ रहे है, पर इन्होंने कभी हमारी बात नहीं मानी। मैन्युफैक्चरिंग में कोई बढ़त नहीं हुई है और अब सारा माल चीन से ही आ रहा है। मोदी जी का चीन से प्यार जग-जाहिर है। मोदी के कार्पोरेट टैक्स कट के बाद कंपनियों का मुनाफा तीन गुना बढ़ा है, जबकि रोजगार और वेतन पीछे रह गए हैं। तनख्वाह बढ़ने की जगह घट चुकी है और बेरोजगारी रिकार्ड तोड़ रही है। इसलिए आज उत्तर प्रदेश के नौजवान इस निकम्मी सरकार से निराश हैं। यही युवा मोदी जी और योगी को जल्द ही टाटा बाय-बाय करेंगे।
डबल इंजन सरकार रोजगार का हर रास्ता खत्म कर रही है । पहले उत्तर प्रदेश के ग्रामीण परिवारों के बच्चे फौज में सम्मान की पक्की नौकरी और पेंशन पाते थे। मोदी जी ने इसे अग्निवीर के नाम पर टेंपरोरी बना दिया। केवल 4 साल की नौकरी। अभी दो साल का एक्सटेंशन चुनाव के कारण दिया है। ये एक-एक करके रोजगार का हर रास्ता को बंद कर रहे हैं। लखनऊ में ही मोदी जी ने अभी रोजगार को लेकर भाषण दिया है। युवाओं से कह रहे हैं कि पढ़ाई-लिखाई बेकार है, कागज-सर्टिफिकेट लेकर घूमने का कोई फायदा नहीं है। मैं मोदी जी से कहता हूँ- रोजगार कोई खैरात नहीं, नौजवान का हक है।
महँगाई से लोगों का बुरा हाल है। रसोई का बजट बिगड़ गया है। गैस सिलेंडर, खाने का सामान, दवाइयां, बच्चों की पढ़ाई और इलाज, हर चीज महंगी होती जा रही है। लोगों के जेब खाली है और ठश्रच् का बैंक बैलेंस 10,000 करोड़ पहुँच चुका है। आजादी के लड़ाई के समय आरएसएस के लोग अंग्रेजों के साथ खड़े थे। आज देशभक्ति का दिखावा करते हैं, पर उनके नेता हेडगेवार ये कहते हुए लोगों को डराते थे कि तुम जेल गए तो तुम्हारे परिवार की देखभाल कौन करेगा। जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1942 में बंगाल के गवर्नर को चिट्ठी लिखकर भारत छोड़ो आंदोलन को कुचलने की सलाह दीथी। इसलिए इनको आज भी धरना या प्रदर्शन मंजूर नहीं। ये सरकारी आदेश से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन बंद कर चुके हैं। बीजेपी-आरएसएस वाले सोचते हैं कि देश उनकी मनमर्जी से चलेगा। ऐसा हम कभी नहीं होने देंगे। यह देश संविधान के अनुसार ही चलेगा!
उन्होने कहा कि 2024 में उत्तर प्रदेश के लोगों ने संविधान को बचाया था। साथियों, राहुल गांधी और हम सब लोग केवल संविधान की किताब लेकर नहीं चले थे, संविधान की रक्षा और जानता के हकूक बचाने के लिए लड़ रहे थे। अब आरएसएस-बीजेपी वोट चोरी और एसआईआर के जरिए फिर संविधान पर हमला कर रहे हैं। फिर एक बार अपने अधिकार के लिए लड़ना होगा।
उन्होंने कहा की आने वाले चुनाव में आप संविधान विरोधियों को हरा दो। इतनी बुरी तरह हरा दो कि वे दोबारा संविधान के साथ छेड़-छाड़ करने की सपने भी ना देखे। आज, देश को डर नहीं, भरोसा चाहिए। देश को नफरत नहीं, भाईचारा चाहिए। देश को जुमले नहीं, रोजगार चाहिए। देश को सत्ता का अहंकार नहीं, जनता का सम्मान चाहिए। देश की सबसे बड़ी विधान सभा के चुनाव में विपक्ष के साथियों को बड़े बहुमत से जिताकर उत्तर प्रदेश की तरक्की करें। 2027 में हमारे गठबंधन की सरकार बनना तय है।
इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उ0प्र0 प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारतीय संविधान से डरती है, कांग्रेस पार्टी से भी डरती है, बब्बर शेरों के महाशेर श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी से भी डरती है यह भाजपा की सरकार श्री राहुल गांधी जी से भी डरती है भारत के संविधान से नफरत करती है यह वही पार्टी है जिसका पितृ संगठन आरएसएस एवं हिन्दू महासभा जब कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों से लड़ाई लड़ रही थी कांग्रेस के नेता भारत की आजादी के लिए जेल गये थे उस वक्त ये हिन्दू महासभा और आरएसएस के लोग अंग्रेजों के साथ खड़े थे और आज के ही दिन 26 नवम्बर 1949 को जब भारत की संविधान सभा और भारत के लोगों ने बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर जी के बनाये संविधान को अंगीकृत किया था उसी दिन आरएसएस और जनसंघ के लोगों ने भारतीय संविधान की प्रतियां जलाई थीं। अम्बेडकर जी और पं0 नेहरू के पुतले जलाये थे इनके मन की वो नफरत आज भी खत्म नहीं हुई है ये उस दिन भी संविधान से नफरत करते थे और आज भी करते हैं इसीलिए संविधान रक्षा के मार्च को यहां की भाजपा सरकार ने अनुमति नहीं दी। ऐसा कौन सा डर है भाजपा को और योगी सरकार को, संविधान दिवस के दिन संविधान की मर्यादा के लिए संविधान मार्च और वोट के अधिकार और संविधान को बचाने के लिए मार्च पर प्रतिबन्ध लगा दिया। अब थोड़े दिन की बात है आपके हाथ से सत्ता जाने वाली है। आने वाले 2027 के चुनाव में कांग्रेसजनों का जज्बा बता रहा है कि ये आपको उखाड़ फेंकेगे। कांग्रेस के लोग न डरते हैं, न झुकते हैं, लड़ते हैं। देश में नफरत के खिलाफ मोहब्बत के लिए कांग्रेस के बब्बर शेर जान की बाजी लगा देंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना ‘मिश्रा’मोना ने हजारों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज उ0प्र0 के लिए बड़ा दिन है, कांग्रेस के लिए बड़ा दिन है, संविधान की रक्षा करने के लिए जो संकल्प श्री राहुल गांधी जी, श्री मरिाजी खरने ने लिया है उनके आगमन से कांग्रसे पार्टी की ओर से खरगे जी का हाथ जोड़ कर स्वागत अभिनंदन करती हूं आज संविधान दिवस के दिन प्रदेश के कोने कोने से आये कांग्रेस के मजबूत सिपाहियों का स्वागत अभिनंदन करती हूं।
वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी जी सांसद राज्यसभा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि गर्व का विषय है कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के मूर्धन्य नेता श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी स्वयं लखनऊ इस मार्च का नेतृत्व करने के लिए आए हैं। उन्होने कहा कि श्री खरगे का यह आगाज संविधान की रक्षा की गारण्टी होगा।



