मथौली बाजार (कुशीनगर) हाटा तहसील के मोतीचक विकास खण्ड के विभिन्न ग्राम सभाओं में विद्युत समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय सिंह मुन्ना ने सोमवार को विद्युत वितरण खण्ड हाटा पर उपभोक्ताओं के साथ पहुंचे और विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) से मिलकर पत्रक सौंपते हुए विभिन्न समस्याओं का शीघ्र समाधान की मांग किया है।
गौरतलब है कि हाटा विधान सभा के उपभोक्ताओं की समस्याओं में ग्राम सभा सितुहिया पोखरभिंडा ,खोखिया, तुर्कडीहा,खैरेटवा,असना ,भलूही सहित अन्य ग्राम सभाओं में विद्युत तार अत्यंत जर्जर हो चुके हैं,जिसके कारण बार बार तार व ट्रांसफार्मर का जल जाना।साथ ही कम क्षमता की जगह अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाएं जाना। ग्राम सभा पोखरभिंडा,चंद्रपुर,तुर्कहा,बनकटा,खोखिया,भलूही, भलूहा आदि ग्राम सभाओं में विद्युत पोल लग जाने के बाद अभी तक ट्रांसफार्मर तथा तार नहीं खींचा गया है। जिन गावों में अभी तक विद्युतीकरण नहीं कराई गई है उसका सर्वे कराकर शीघ्र पोल ,तार एवं ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए,जिससे उपभोक्ताओं को बिजली का लाभ मिल सके।उन्होंने क्षेत्र में विद्युत कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण शाम के बाद विद्युत फाल्ट को समय से ठीक करने के लिए पर्याप्त संख्या में क्षेत्रीय लाइनमैन तकनीकी कर्मचारियों की ड्यूटी की समुचित व्यवस्था किया जाए सहित अन्य विद्युत उपभोक्ताओं की मांगों को रखा।



