कसया, कुशीनगर। राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद जयन्ती) के अवसर पर बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर के क्रीडा परिषद द्वारा विविध खेल प्रतियोगिता आयोजित किए गए।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जवाहरलाल मुंशी एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री मुंशी ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जीवन हमें सिखाता है कि सीमित संसाधनों में भी दृढ़ संकल्प के बल पर वैश्विक पटल पर तिरंगा लहराया जा सकता है। आज के युवाओं को मोबाइल स्क्रीन से बाहर निकलकर खेल के मैदान में उतरना चाहिए, क्योंकि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि नेतृत्व क्षमता का भी विकास करता है। विशिष्ट वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रोफेसर गौरव तिवारी ने कहा ने कहा कि आज के डिजिटल युग में मानसिक तनाव को दूर करने का सबसे बेहतर साधन खेल हैं। हमें खेलों को केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि करियर और स्वास्थ्य के नजरिए से देखना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र ने कहा कि शिक्षा और खेल एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। प्रतियोगिता में बैडमिंटन एकल पुरूष में सौरभ कुमार प्रथम, अभिषेक कुमार मल्ल तृतीय एवं अनमोल चौहान द्वितीय स्थान, टेबल टेनिस बालिका वर्ग में अनुराधा कुमारी गुप्ता प्रथम, अंतिमा सिंह द्वितीय, जीनत खातून तृतीय, बैडमिंटन बालिका वर्ग एकल में जीनत खातून प्रथम, आस्था अग्रवाल द्वितीय एवं अनुराधा कुमारी गुप्ता तृतीय, बैडमिंटन डबल्स बालक वर्ग में अभिषेक कुमार मल्ल, सौरभ कुमार प्रथम, प्रियांशु सिंह, श्रेयांश मिश्रा द्वितीय, अनमोल चौहान किशन विश्वकर्मा तृतीय, बैडमिंटन बालिका वर्ग डबल में जीनत खातून, आस्था अग्रवाल प्रथम, अनुराधा कुमारी गुप्ता, आकांक्षा वर्मा द्वितीय, अंतिमा सिंह निशु गुप्ता तृतीय, टेबल टेनिस एकल में सत्यम मणि त्रिपाठी प्रथम, नितिन कुमार मद्धेशिया द्वितीय और किशन विश्वकर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संचालन परास्नातक के छात्र बासु प्रसाद गोंड ने किया। अंत में क्रीडा अध्यक्ष राकेश कुमार सोनकर ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि क्रीडा परिषद आगे भी इस तरह के खेल आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देती रहेगी। इस अवसर पर प्रोफेसर त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, प्रोफेसर इंद्रजीत मिश्रा, प्रोफेसर राजेश सिंह, डॉ. सौरभ द्विवेदी, डॉ. अरुण कुमार दुबे, डॉ. कमाल हसन और डॉ. दीपक जतिन शुक्ला अनमोल चौहान आयुष कुमार त्रिपाठी श्रेयांश मिश्रा विशाल गोंड, अनुज दुबे आदि उपस्थित रहे।



