सीएचसी : आइए बीमार होकर जाइए

विश्ववार्ता कानपुर । ककवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,गंदगी,जल भराव,झाड़ झंखाड़ ,और कूड़े के ढेर के चलते  बीमारियों का गेस्ट हाउस बन गया है। अधिकारी इसकी टोपी उसके सर कर रहे हैं,और कर्मचारी तो असुरक्षा के चलते परिसर में  रहना ही नहीं चाहते हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्रीवाल के किनारे किनारे नाला बन गया है, जहां 24सो घंटे जल भराव रहता है।इसमें मक्खी, मच्छर, मेढक ,सांप, बिछी,विशखापर, घुमा करते हैं। परिसर में बिल्डिंग के चारों ओर घास कूड़ा,झाड़ी,पेड़ से जंगल बन गया है। जहरीले कीड़े और बदबू से मरीज और तीमारदार ही नहीं,परिसर में रहने वाला स्टाफ भी परेशान रहता है।

एक पखवाड़े पूर्व जब सीएमओ अस्पताल आए और उन्हें यह सब दिखाया गया तो उन्होंने अधीक्षक से एसडीएम और बीडीओ को पत्र लिख कर सफाई का अनुरोध करने का निर्देश दिया था। आदेश और निर्देश एक कान से सुन कर दूसरे से निकाल दिए गए।

पीएम का जन्म दिवस

प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर स्वच्छता ,सेवा और सुरक्षा का अभियान एक माह तक चलाया जा रहा है,लेकिन ककवन में बिल्हौर ब्लॉक प्रमुख मनोरमा कठेरिया और जिला मंत्री आईं तो  अस्पताल में पौधारोपण उनसे करा कर सफल कार्यक्रम की आत्मसंतुष्टि कर ली गई । सीएमओ के निर्देश और सफाई के बावत जब हमने पूंछताछ की तो सीएचसी अधीक्षक डॉ अनुज दीक्षित, झूंठ बोल गए कि बीडीओ साहब से बात हुई थी,उन्होंने कहा पहले आप अपने विभाग से देख लीजिए,फिर हम देखेंगे,जबकि बीडीओ नेमी चंद्र कहते हैं,मुझे पत्र नहीं ,एक फोन ही कर देते तो मैं जाकर स्वयं दिखवाता।मैने ककवन से बिल्हौर तक एक दर्जन स्कूलों के जलभराव को खड़े होकर खत्म कराया है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

कल तहसील दिवस है,उसके बाद मै खुद इसको दिखवाऊंगा।कल से परसों तक जलभराव खत्म करने के लिए सफाई कराई जाएगी।मरीजों के जीवन से कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button