स्वच्छता ही सेवा 2026: चित्रकला, रंगोली, वाद – विवाद प्रतियोगिता

हम प्रेरणा लें और नगर और वार्डो में सुंदर प्रदूषण रहित वातावरण का निर्माण करें: किरन जायसवाल

कसया, कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर द्वारा बुद्ध स्थली कुशीनगर स्थित विपश्यना उपवन में स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत चित्रकला, रंगोली , वाद – विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित चित्रकला में महक कुशवाहा प्रथम, रंजना गोंड द्वितीय, आराधना तृतीय, वाद – विवाद में महिमा सिंह प्रथम, मोहिनी सिंह द्वितीय, प्रिया मद्धेशिया तृतीय रहे। जबकि रंगोली में लिंह सन इंटर कालेज, कुशीनगर प्रथम, निरंकारी स्कूल द्वितीय, कंपोजिट स्कूल गोपालगढ़ तृतीय रहे। सभी प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाणपत्र प्रदान कर पुरस्कृत करते हुए मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुशीनगर अध्यक्ष किरन जायसवाल ने कहा कि प्रतियोगिता में छात्र और छात्राओं ने काफी अच्छा प्रयास किया है। उनका प्रयास नगर और वार्डो को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रेरित करेगा। ईओ अंकिता शुक्ला ने कहा कि हमें अपने घर, पड़ोस और परिवार को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना होगा।  नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2014 से स्वच्छता की अलख जगा रहे हैं। हम प्रेरणा लें और नगर और वार्डो में सुंदर प्रदूषण रहित वातावरण का निर्माण करें। अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाए गए चित्र, रंगोली का अवलोकन किया तथा भाषण प्रतियोगिता को सराहा। प्रतियोगिता में पब्लिक स्कूल कुशीनगर, राहुल शिक्षा निकेतन, कसया, सिरसिया, अनिरुद्धवा, सबया, विश्वंभर पुर, स्व फूलमती देवी इंटर कॉलेज, भलूही मदारी पट्टी कुल16 विद्यालय शामिल रहे। संचालन एआरपी आरती दूबे ने किया। इस दौरान सभासद प्रभुनाथ सिंह, राजेश मद्धेशिया, केशव सिंह, पवन जायसवाल, प्रधानाध्यापक भगवंत सिंह, प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह, दिनेश कुमार यादव

Related Articles

Back to top button