पारदर्शी भर्ती से खिले चेहरे, ग्राम पंचायत अधिकारी बने इटावा के 15 युवा

सोनम ने कहा- बेटियों को आगे बढ़ा रही सरकार

इटावा। उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता को लेकर चयनित अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है। इटावा जनपद के 15 अभ्यर्थियों का ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर चयन हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपे गए। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों ने खुशी जताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया।

प्राप्त सूची के अनुसार इटावा के चयनित 15 अभ्यर्थियों में उत्कर्ष चौहान, अनमोल, प्रशान्त यादव, मणि तिवारी, आकृति यादव, रोहित कुमार, नीलेंद्र कुमार गौतम, संदीप कुमार, शिवम, कुलकान्त सिंह, सोनम पाल, विकास यादव, आकाश दीक्षित, मोहित कुमार और नेहा शर्मा शामिल हैं। इनमें से 13 चयनित अभ्यर्थियों को अन्य जनपदों में तैनाती, जबकि दो अभ्यर्थियों को इटावा जनपद में नियुक्ति मिली है।

इटावा में नियुक्ति पाने वाली सोनम पाल ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बताते हुए खुशी जाहिर की। सोनम के पिता गांव में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत हैं। रोजगार सेवक की बेटी का ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर चयन होने से परिवार में खुशी का माहौल है। सोनम ने कहा कि वह अपने परिवार में सबसे बड़ी हैं और उनकी तीन बहनें व एक भाई है।

सोनम ने कहा कि सरकारी नौकरी मिलने से उन्हें बेहद खुशी है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा कि सरकार बेटियों को लगातार आगे बढ़ने के अवसर दे रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह अपने परिवार और गांव का नाम रोशन करेंगी।

चयन के बाद सोनम विकास भवन पहुंचीं और ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर ज्वाइनिंग की। वहीं, जिले के अन्य चयनित अभ्यर्थियों में भी नियुक्ति को लेकर उत्साह है। चयनित अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सरकार का धन्यवाद किया।

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

रिपोर्ट : आशुतोष बाजपेई इटावा

Related Articles

Back to top button