
कुशीनगर । अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा गंभीर आपराधिक वारदातों के अनावरण में पुलिस की सहायता के लिए इस जिले के पुलिस प्रशासन के डॉग स्क्वाड में आज एक नया ट्रैकर श्वान शामिल हुआ है। नए ट्रैकर श्वान ‘ बेली ‘ के जनपद में आगमन पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा उसका स्वागत किया गया। डॉग हैंडलर आरक्षी सुनील कुमार शाह ने नौ माह के ट्रैकर श्वान बेली के साथ आईटीबीपी के नेशनल ट्रेनिंग सेंटर फॉर डॉग्स ( एनटीसीडी) कैंप पंचकूला (हरियाणा) से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
यहां के पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस नए ट्रैकर श्वान के शामिल होने से जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा साक्ष्य संकलन के कार्यों में और अधिक मदद मिलेगी।
मिथिलेश्वर



