अजीतमल में आरटीओ की कार्रवाई, ईटों से भरे ओवरलोड दो ट्रैक्टर सीज कर कोतवाली में खड़े कराए

 

अजीतमल (औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में आरटीओ नानक चंद शर्मा ने कार्रवाई करते हुए ईटों से भरे ओवरलोड दो ट्रैक्टरों को सीज कर कोतवाली में खड़ा करा दिया। दोनों ट्रैक्टरों पर करीब 60 से 65 हजार रुपये का चालान किए जाने की जानकारी सामने आई है।

बताया गया कि ट्रैक्टरों का उपयोग कृषि कार्य के बजाय व्यावसायिक कार्यों में किया जा रहा था। आरटीओ नानक चंद शर्मा ने बताया कि व्यावसायिक उपयोग किए जाने के कारण यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में ट्रैक्टर मालिकों में हड़कंप मच गया।

 

रिपोर्ट दीपक अवस्थी

Related Articles

Back to top button