दुदही डोल मेला शांति पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर थानाध्यक्ष विशुनपुरा सम्मानित 

दुदही -कुशीनगर |दुदही डोल मेला शांति पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर सोमवार को पूर्व प्रधान रामेश्वर सिंह ने थानाध्यक्ष विशुनपुरा शनि कुमार जावला एवं उप नगर में तैनात पुलिस स्टाप कोअंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। दुदही उप नगर में हर वर्ष की भांति

दशहरा मे विजय दशमी को डोल मेंले का आयोजन होता है।इस मेले को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता वरतनी पड़ती है।इस मेले डोल अखाड़ा मेंले में

पांच निरीक्षक,पांच थानाध्यक्ष,दो प्लाटून पीएसी, एवं 25स्व इंस्पेक्टर सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में पानी नहीं होने से मूर्ति का विसर्जन करना दुरूह कार्य था। लेकिन थानाध्यक्षविशुनपुरा शनि कुमार जावला ने सुझ बुझ‌ से सभी पांडालों के अध्यक्षों की बैठक कर विसर्जन के लिए बांसी नदी के जमुआन मूर्ति विसर्जित करने की सहमति बनी।यह परम्परा पहली बार शुरू हुई। सभी ने बांसी नदी में ले जाकर मूर्ति विसर्जन किया। तथा थानाध्यक्ष के सुझबुझ की सराहना की।इसी को लेकर भाजपा नेता व पूर्व प्रधान रामेश्वर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ थानाध्यक्ष सहित सहयोगी थाने के एस आई सिपाही को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने के उपरांत थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला ने कहा कि दुदही के लोगों को जितनी प्रशंसा किया जाय। वह कम है। सुझबुझ के साथ डोल मेले को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने में प्रशासन को मदद की। इस अवसर पर सभी एस आई, थाने के आरक्षी, भाजपा कार्यकर्ता सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button