कसया, कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा कुशीनगर के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा के प्रथम जनपद आगमन पर जगह जगह भाजपाइयों ने जोरदार किया।
सोमवार को कसया गांधी चौक पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रामायण कुशवाहा, अमरनाथ मद्धेशिया, राजकुमार शर्मा, पूर्व प्रधान प्रमिल गुप्ता, दुलार चंद शर्मा, अवधेश कुशवाहा, सभासद प्रभुनाथ सिंह, अमेरिकन सिंह, पवन जायसवाल, गुड्डू गुप्ता, अमरचंद हिंदुस्तानी, उदित वर्मा,ओम प्रकाश भाटिया, अमित शुक्ला, जटाशंकर शर्मा, गुड्डू शर्मा, राम लक्षण शर्मा, कैलाश शर्मा, संतोष शर्मा सहित भारी संख्या में पार्टी जनों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इससे पूर्व पकवाइनार में विधायक कुशीनगर पीएन पाठक के नेतृत्व में श्री शर्मा का स्वागत किया गया। बुद्ध स्थली पर पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में नवागत जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया। सुकरौली में भाजपा पदाधिकारियों सहित आर्यन शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, पप्पू ठाकुर, ज्योतिष शर्मा, अभिषेक शर्मा सहित दर्जनों युवाओं ने माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। अपने स्वागत से उत्साहित श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में हर वर्ग का विकास हो रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार बनेगी।



