बरेली। 108वें उर्स-ए-रज़वी के अवसर पर इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में लगे विभिन्न स्टॉलों के बीच महिदा एंड संस का स्टॉल भी जायरीन के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पिछले कई वर्षों से कंपनी की ओर से आने वाले जायरीन की खिदमत के लिए अपने आयुर्वेदिक और यूनानी उत्पादों की जानकारी देने के साथ-साथ महिदा सुकून मसाज ऑयल के नि:शुल्क सैंपल भी वितरित किए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग स्टॉल पर पहुंचकर उत्पादों की विशेषताओं की जानकारी ले रहे हैं।
कंपनी के प्रबंधक शोएब महिदा ने बताया कि महिदा एंड संस वर्ष 1997 से आयुर्वेदिक और यूनानी उत्पादों के क्षेत्र में कार्य कर रही है तथा पिछले छह वर्षों से लगातार उर्स-ए-रज़वी के दौरान इस्लामिया ग्राउंड में स्टॉल लगाकर जायरीन की सेवा कर रही है। उन्होंने बताया कि उर्स के मौके पर कंपनी की ओर से आगंतुकों के लिए विशेष ऑफर भी उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे लोग गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का लाभ उठा सकें।
उन्होंने बताया कि कंपनी का सबसे लोकप्रिय उत्पाद महिदा सुकून मसाज ऑयल है, जिसका उपयोग शरीर के विभिन्न प्रकार के दर्द, जैसे जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, कंधों का दर्द, मांसपेशियों की अकड़न और थकान से राहत पाने के लिए मसाज के रूप में किया जाता है। इसके अलावा कंपनी का महिदा कलौंजी ऑयल (ब्लैक सीड ऑयल) भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। 100 प्रतिशत शुद्ध कोल्ड-प्रेस्ड तकनीक से तैयार यह तेल दैनिक वेलनेस के साथ-साथ त्वचा और बालों की देखभाल के लिए भी उपयोग किया जाता है।
उर्स में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे जायरीन स्टॉल पर पहुंचकर उत्पादों की जानकारी लेने के साथ नि:शुल्क सैंपल भी प्राप्त कर रहे हैं। कंपनी का कहना है कि उसका उद्देश्य केवल उत्पादों का प्रचार-प्रसार नहीं, बल्कि लोगों तक आयुर्वेदिक और यूनानी उत्पादों के प्रति जागरूकता पहुंचाना और बेहतर स्वास्थ्य संबंधी विकल्प उपलब्ध कराना भी है।



