
कसया, कुशीनगर। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुद्ध स्थली कुशीनगर में निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया।
निर्माण कार्य में तेजी लाए जाने और तीन शिफ्ट में लेबरों से कार्य करानेके निर्देश दिए।
शनिवार को कृषि मंत्री श्री शाही ने जिलाधिकारी संजय चौहान, सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अक्षय दीपक, तसीलदार धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार संदीप कुमार के साथ विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे प्रशासनिक भवन, अकादमिक ब्लॉक, छात्रावास, प्रयोगशाला और सड़क निर्माण कार्यों का जायजा लिया। मौके पर मौजूद जिलाधिकारी श्री चौहान, कार्यदायी संस्था के अधिकारियों वेंसा इंफ्रा स्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट मैनेजर वेंकट नारायण, अधिशासी अभियंता ई अखिलेश कुमार से निर्माण कार्य को लेकर चर्चा की और गेट का डिजाइन, क्लास रुम, सेंटर हाल, वाटर पंप, रेडीमेड कार्पेट, लाइब्रेरी, पेंटिंग, ग्रीन कार्पेट का निर्देश दिए। डायरेक्टर ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन डॉ सुशांत कुमार से कक्षाएं चलाने और आ रही दिक्कतों को।लेकर चर्चा की। लाइब्रेरी के लिए दो करोड़ रिलीज करने के लिए भी निर्देश दिया। जिसका डिमांड कार्यदाई संस्था द्वारा भेजा गया है। रजिस्ट्रार की तैनाती है लेकिन ज्वाइन नहीं किए हैं। जिसपर उन्होंने दूरभाष पर निर्देशित किया। ग्राउंड, फर्स्ट, सेकेंड का काम तेजी से पूरा कराए। विश्वविद्यालय का नाम पूरी स्पेलिंग सहित जो यूनिवर्सिटी एक्ट में हो के लिए निर्देशित किया। छात्रों को विश्व विद्यालय के लोगों का डिजाइन बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा। क्लास रुम, लाइब्रेरी और अन्य कार्य 25 अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व निरीक्षण कर जिलाधिकारी संजय चौहान ने ईओ अंकिता शुक्ला को जल निकास के लिए निर्देशित किए। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल, कप्तानगंज नपं अध्यक्ष
राजस्व निरीक्षक ब्रजेश मणि, लेखपाल शैलेन्द्र कुमार दूबे सहित पीएमसी ई सोनू पटेल, श्यामा चरण शुक्ला, सुरक्षा बल मौजूद रहे।



