
लखनऊ, आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर एम-1 में रहने वाली महिला ने एक युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने व गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए स्थानीय आशियाना थाने में लिखित नामजद शिकायत दी । पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है ।
आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर एम-1 अंसल आंगन में रहने वाली महिला ने लखनऊ के थाना गाजीपुर स्थित आवास विकास योजना में रहने वाले आदित्य प्रताप यादव पुत्र चंद्रदेव यादव पर आरोप लगाते हुए बताया कि गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे आदित्य प्रताप यादव उनके घर पर आया और उनके साथ अश्लील हरकत व छेड़छाड़ करने लगा । पीड़िता के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी गाली – गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा । पीड़िता की चीख सुनकर उनका बेटा और बेटी आ गए । बेटे और बेटी को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया । घबराई पीड़िता ने मामले की लिखित नामजद शिकायत स्थानीय आशियाना थाने में दी । पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है ।
प्रभारी निरीक्षक आशियाना गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है ।



