लखनऊ|पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा विज्ञापित मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए आवेदन किया है.
अपने आवेदन में उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा एवं लोक प्रशासन में लगभग तीन दशकों के अनुभव सहित सुरक्षा प्रबंधन, सतर्कता, विधिक एवं प्रशासनिक मामलों, कार्मिक प्रशासन तथा संस्थागत समन्वय के अनुभव का उल्लेख किया है.
अमिताभ ठाकुर ने स्वयं को हिन्दू सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से संबद्ध बताते हुए भारतीय धार्मिक एवं दार्शनिक परम्पराओं तथा भगवान श्रीराम के मर्यादा, न्याय, कर्तव्यनिष्ठा और लोककल्याण के आदर्शों के प्रति अतीव सम्मान होने की बात कही है.
उन्होंने अपने प्रशासनिक अनुभव, योग्यता तथा पारदर्शिता के क्षेत्र में कार्यों के आधार पर उनकी अभ्यर्थिता पर विचार करते हुए चयन प्रक्रिया में सम्मिलित किये जाने का अनुरोध किया है.



