जन चौपाल में विधायक पी.एन. पाठक ने सुनी जनसमस्याएं , उपस्थित अधिकारियों ने मौके पर किया निस्तारण

कुशीनगर। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुरमौटा मंझरिया गांव में आज आयोजित रहे जन चौपाल में विधायक पी.एन. पाठक ने लोगों की समस्यासे सुनी और वहां उपस्थित रहे अधिकारियों से उनका निस्तारण कराया । चौपाल में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बिजली, राजस्व, सड़क तथा अन्य स्थानीय समस्याओं की जानकारी विधायक को दी और उनके समाधान की अपेक्षा की ।

विधायक श्री पाठक ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुना और मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिया। कई शिकायतों का निस्तारण तत्काल कराया गया, जबकि अन्य मामलों में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। जन चौपाल में कसया के उप जिलाधिकारी , तहसीलदार, हाटा के  विद्युत अभियंता , राजस्व विभाग के कतमचारी व  पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश राव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल गौड़, आदित्य तिवारी, सुनील कौशिक, दिनेश गुप्ता, अमरनाथ मद्धेशिया, विवेकानंद दुबे, कमलेश पटेल, मनोज जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जन चौपाल के माध्यम से अपनी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनने एवं उनके समाधान की पहल के लिए विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button