मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

सुरक्षा को लेकर विमेन पावर लाइन 1090 की दी जानकारी

कसया, कुशीनगर। सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश, मिशन शक्ति के पांचवे चरण के तहत कसया थाना से जुड़ी महिला आरक्षियों ने स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों महिलाओं और बच्चियों को जागरूक किया गया।

गुरुवार को का. शिवानी द्विवेदी, का. वंदना, का. भूमिका पटेल, मोहब्बद परवेज, आलोक सिंह, शैलजा तिवारी ने केश्वर इंटर कालेज बनवारी टोला, किसान इंटर कालेज साखो पार, जीवन दीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल कसया में छात्र और छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन को लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम के तहत महिला हेल्प डेस्क, विमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, नारी वंदन अधिनियम आदि सहित सरकार की चल रही योजनाओं की जानकारी दी। महिला आरक्षियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर एंटी रोमियो स्क्वाड अभियान चलाया जा रहा है। आरक्षियों ने बुद्ध मार्ग, रामा भार स्तूप, बुद्धा घाट पर महिलाओं और बच्चियों को जागरूक किया।

Related Articles

Back to top button