
इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जसोहन में सोमवार दोपहर बाद यमुना नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकलवाया।सोमवार दोपहर लगभग 1:30 बजे थानाध्यक्ष को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पंचायत जसोहन में पथरी बाबा मंदिर के पास यमुना नदी में एक महिला का शव तैर रहा है।सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष कमल भाटी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। देखा गया कि लगभग 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव नदी में झाड़ियों में फंसा हुआ था|

स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बड़ी सावधानी से बाहर निकलवाया गया।शव की शिनाख्त के लिए जसोहन व आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर प्रयास किया गया।असफल होने पर उपनिरीक्षक ललित कुमार चतुर्वेदी ने शव को पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हाउस भेजा दिया।शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।महिला काले रंग का लोअर लाल फ्रॉक पहने है और बाएं हाथ में लाल रंग का कलवा बंधा है। आशंका जताई गई है कि अन्य क्षेत्र से शव बहकर यहां पहुंचा और झाड़ियां में फंस गया।सूचना पर क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह भी मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए।
रिपोर्ट : मधुसूदन यादव जसवंतनगर इटावा



