
कसया, कुशीनगर। लंबे समय से बैंक कर्मियों की लंबित पांच दिवसीय कार्यकाल की मांग एवं अन्य लंबित मांगों के क्रम में यूनाइटेड फोर्मस ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर कसया नगर में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया और हड़ताल किया जिससे काम काज प्रभावित रहा।
शुक्रवार को एसबीआई, एसीबी शाखा, कसया के परिसर में समस्त बैंक कर्मचारियों ने यूएफबीयू के बैनर तले अपना विरोध करते हुए सरकार के मनमानी रवैया पर आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर राम अशीष यादव, क्षेत्रीय सचिव, एसबीआईएसए ने बताया की सरकार द्वारा विगत कई वर्षों से बैंक कर्मियों की जायज मांगों को अनसुना किया जा रहा है । अंतत विवश होकर बैंक कर्मी आज हड़ताल पर हैं, ततपश्चात 28, 29, 30 सितंबर 2026 को तीन दिवसीय हड़ताल पर जाने को विवश है एवं यदि अब सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए तो देशभर के समस्त बैंक कर्मी 26 अक्टूबर, 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे । प्रदर्शन में एसबीआईएसए एवं अन्य संगठनो से अवधेश गोंड, शुभम झा, रिसीत कुमार, अजय कुमार, अरशद कमल, आनंद स्वरूप, नवीन कुमार शोभित राज, मुन्ना पंडित, संजय कुमार, शिवाजी गुप्त, शशिकांत कुमार, रामू चौरसियाआदि के अतिरिक्त भारी संख्या में बैंक कर्मचारी, पदाधिकारी और महिला सहकर्मी उपस्थित हुए ।



