कुशीनगर। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के रामबर बुजुर्ग गांव के टोला सिसवा में आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों ने विधायक पीएन पाठक को समस्याओं की जानकारी दी । इस क्रम में विधायक ने तत्काल चौपाल में मौजूद रहे विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूछताछ की और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही किये जाने की अपेक्षा की ।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन के बीच सीधा संवाद होने से ग्रामीणों की समस्याओं को समझने और उनके निराकरण में आसानी होती है। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना एवं क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। जन चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, नाली, जल निकासी, बिजली, आवास, पेंशन, राशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों एवं विधायक के सामने रखा। अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतों को दर्ज करते हुए संबंधित मामलों की जांच कर नियमानुसार समाधान कराने का भरोसा दिलाया । चौपाल में कसया के जॉइंट मजिस्ट्रेट मयंक, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, ग्राम प्रधान पतिराज चौहान, भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेश राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मदेशिया, विनोद तिवारी, शत्रुघ्न सिंह, विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह, संजीव दुबे, संजीव सिंह, समाज कल्याण अधिकारी रामशंकर यादव के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।



