मिनी ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार की मौके पर मौत

फाजिलनगर (कुशीनगर) | राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर धुनवलिया मोड़ से आगे चंद्रशेखर शास्त्री इंटर कॉलेज के सामने शुक्रवार को करीब तीन बजे तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने पीछे से साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार सड़क किनारे जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मृतक का सिर बुरी तरह कुचलकर क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साइकिल सवार कसया की ओर से जोकवा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार आ रहे मिनी ट्रक UP 94 AT 0052 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद साइकिल सवार उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। अनियंत्रित मिनी ट्रक भी आगे जाकर एक पेड़ से टकराकर रुक गया।हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने में जुट गई।

Related Articles

Back to top button