खड्डा (कुशीनगर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में हनुमानगंज पुलिस ने शनिवार को चोरी व सेंधमारी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हनुमानगंज में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राहुल पासवान पुत्र जत्तन पासवान, निवासी वार्ड नंबर 04 धोबीघटवा कैलाश नगर, थाना पटखौली, जनपद पश्चिमी चंपारण (बिहार) के रूप में हुई है। वह थाना हनुमानगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0-002/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में वांछित था। पुलिस टीम ने शनिवार को अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय नारायण राय, उपनिरीक्षक विवेक कुमार तिवारी, आरक्षी चंदन तथा आरक्षी राजकमल यादव शामिल रहे।



