जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा पहुँची इलाहाबाद शहर

इलाहाबाद | जस्टिस मोर्चा की जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा अपने 31वें दिन इलाहाबाद शहर पहुँची। 20 अगस्त को गोरखपुर के चौरी चौरा से शुरू हुई यह यात्रा उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से होते हुए युवाओं, छात्रों और स्थानीय नागरिकों के बीच शिक्षा, रोजगार, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और समान अवसर जैसे मुद्दों पर लगातार संवाद कर रही है।

आज यात्रा अन्दावा से शुरू होकर झूंसी, चुंगी, दारागंज, अल्लापुर, एलेन गंज, लल्ला चुंगी और छोटा बगड़ा होते हुए सलोरी पहुँची। रास्ते में युवाओं, छात्रों और स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए यात्रा ने शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर उनकी समस्याएँ और सुझाव सुने।

यात्रा का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं की आवाज़ को सामने लाना और शिक्षा व्यवस्था में सुधार, निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षाओं तथा बढ़ती बेरोजगारी और अवसरों की कमी जैसे सवालों को मजबूती से उठाना है।

जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा का समापन 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर लखनऊ में होगा। कल 20 सितंबर को यात्रा सुबह 11 बजे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के यूनियन हॉल से पुनः शुरू होगी और शहर में युवाओं के साथ संवाद का सिलसिला आगे बढ़ाएगी।

Related Articles

Back to top button