गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पिपराइच निवासी मुन्नी देवी और औरंगाबाद निवासी आदित्य प्रजापति के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। दोनों के पति/परिजन की कैंसर और सड़क हादसे में मृत्यु हुई थी। मुख्यमंत्री ने हरसंभव मदद का भरोसा देते हुए विवेकाधीन कोष से दोनों परिवारों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।


